Etawah News: पुलिस द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम एवं बचाव हेतु 860 लोगो का चालान काटा गया

20210426_221535
Share News

संवाददाता विकास यादव

जिलाधिकारी इटावा श्रीमती श्रुति सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा दिनांक 22.04.2021 से दिनांक 26.04.2021 तक मास्क ना लगाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कुल 860 चालान किये गये एवं 339450 रूपये जुर्माना वसूल किया गया ।
कोरोना महामारी से बचाव हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लोगों को मास्क, सैनिटाइजर व ग्लब्स का वितरण किया जा रहा है तथा लाउडस्पीकर द्वारा थाना स्तर से जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक समय घर मे व्यतीत करने की अपील की जा रही है ।

You may have missed