Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Health
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: पिनाहट उसैत घाट पैण्टून पुल पर भारी वाहनों का आवागमन कर रहा बड़ी घटना को आमंत्रित
  • Breaking News

Agra News: पिनाहट उसैत घाट पैण्टून पुल पर भारी वाहनों का आवागमन कर रहा बड़ी घटना को आमंत्रित

जनवाद टाइम्स 26 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210426-WA0003

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: पिनाहट उसैत घाट पर चंबल नदी घाट पर जर्जर पैंटून पुल से लगातार तूरी से भरे ओवरलोड वाहनों का आवागमन जारी है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि प्रतिबंधित पुल पर आखिर किसके संरक्षण में इन ओवर लोडेड़ बड़े वाहनों को निकाला जा रहा है। पुल से निकलते इन ओवर लोडेड वाहनों से बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

IMG 20210426 WA0002
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सीमा को मध्यप्रदेश की सीमा से जोडने वाले पिनाहट चंबल नदी घाट पर बने पैण्टून पुल से इन दिनों रात के अंधेरे में तूरी से भरे भारी ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्रॉली सहित आदि वाहन निकाले जा रहे है जो कि बेहद खतरनाक है।पैंटून पुल की स्थिति जर्जर बनी हुई है। वही पैंटून पुल का रखरखाव करने वाले पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी भी अंजान बने हुए हैं। पुल पर कोई कार्रवाई नहीं होने से लगातार अवैध वसूली का खेल भी असामाजिक तत्वों द्वारा किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो इस खतरनाक काम को अंजाम देने मे पुलिस का अहम रोल है।

IMG 20210426 WA0003

रात में पैंटून पुल से गुजरते तूरी से भरे वाहन

पिनाहट उसैत घाट पर बना पुल जो कि दोपहिया और चार पहिया वाहनो के आवागमन के लिये है किन्तु मध्यप्रदेश मे लाॅक डाउन होने के कारण यह पुल तस्करी का बडा साधन बना हुआ है।रात भर इस पुल से भारी वाहन व लोडेड वाहन जैसे तूरी के भरे हुऐ ट्रैक्टर व ट्रक खुलेआम निकल रहे हैं।रातभर इस पुल पर जाम जैसी स्थित रहती है।जानकारों की माने तो इस पुल पर भारी वाहनो का आवागमन कराने मे अहम रोल पिनाहट पुलिस का चल रहा है।पुलिस के कुछ कर्मचारी यहां रातभर तैनात रहकर प्रत्येक वाहन से बसूली कर इनको निकलवा रहे हैं।

IMG 20210426 104015

 

     रात में पैंटून पुल से गुजरते तूरी से भरे वाहन

यही नही मध्यप्रदेश पुलिस का भी इस उगाही मे हिस्सा बताया जा रहा है।मध्यप्रदेश के महुआ थाने की उसैथ पुलिस चौकी की पुलिस का इस पुल से आवागमन कर रहे लोडेड वाहनो से पैसे बसूली करने का एक वीडियो भी दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर बायरल हुआ था।जिसमे दो पुलिस कर्मियो पर कार्यवाही भी हो चुकी है लेकिन इस पुल पर लोडेड वाहनो का निकलना जारी है। वहीं सूत्रों की माने तो मध्य प्रदेश सीमा से उत्तर प्रदेश सीमा में आने वाले तूरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ओवरलोड वाहनों से असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध वसूली की जाती है। जिससे पुलिस अनजान बनी हुई है आखिर किसके संरक्षण में ओवरलोड वाहनों को निकाल कर वसूली की जा रही है। उत्तर प्रदेश सीमा में ओवरलोड वाहनों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जिसके कारण चंबल पैंटून पिनाहट जर्जर पुल पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिसका आखिरकार जिम्मेदार कौन होगा पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी हुई पूरी तरह से अनजान बने हुए हैं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: रविवार के लॉकडाउन में पुलिस ने काटे 146 के चालान वसूला जुर्माना
Next: IPL : पंजाब और केकेआर के बीच भिडंत

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar
  • Education

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d