Agra News: रविवार के लॉकडाउन में पुलिस ने काटे 146 के चालान वसूला जुर्माना

IMG-20210425-WA0062
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: बाह/ जैतपुर ब्लॉक क्षेत्र में वीकेंड लॉकडाउन में बिना मास्क के घर से निकलने वालों के पुलिस ने 146 चालान काट कर जुर्माना वसूल कर कार्रवाई की है।

 

IMG 20210425 WA0062
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश में सप्ताहिक लॉकडाउन लगाया गया है जिसे लेकर रविवार को लॉकडाउन के चलते बाह, जरार, बटेश्वर, जैतपुर, चित्राहाट, बासौनी, नंदगवां के बाजार बंद रहे।इस दौरान बिना मास्क के जो भी घर से बाहर निकले, पुलिस ने उनके हाथ में चालान थमा दिया। एसओ जैतपुर योगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि ‌बिना मास्क के 30 चालान काटकर 13 हजार पाँच सौ रुपये बसूले और 40 हजार रुपए के 17 ई चालान काटे।

IMG 20210425 WA0063

एसओ चित्राहाट महेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बिना मास्क के 35 चालान काटकर 12 हजार छह सौ रुपये बसूले जबकि 8 लोगों के ई चालान काटे। इंस्पेक्टर बाह विनोद कुमार पवार के मुताबिक बिना मास्क के 47 चालान काटे कर 9 हजार दो सौ रुपये बसूले। 9 ई चालान काटे गये। पुलिस की कार्रवाई से बेवजह घर से निकलने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा।

You may have missed