Agra News: क्लीनिक पर इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करने का लगाया आरोप

IMG_20210426_094336
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कस्बा बाह में एक क्लीनिक पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई परिजनों ने क्लीनिक के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

IMG 20210426 094336

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाह क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक ग्याप्रसाद शाक्य उम्र लगभग 70 वर्ष का हृदय गति रूक जाने के कारण बीते बुधवार को निधन हो गया था। उनका शव देखकर पत्नी शीला देवी की हालत बिगड गयी। परिजन इलाज के लिए बाह में निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गये। दो दिन के इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने हाथ खडे कर दिये।

IMG 20210425 WA0065

रविवार को परिजन महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह पर लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के बेटे चन्द्रगुप्त और दुष्यंत ने शीला देवी की मौत के लिए चिकित्सक को जिम्मेदार ठहराया है और डॉक्टर द्वारा इलाज में बरती गयी लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

IMG 20210426 094906

सीएचसी केंद्र बाह के अधीक्षक डा0 जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि मृतक महिला का इलाज कस्बा के ही डॉ राधेश्याम गुप्ता के यहाँ दो दिन से परिजन करा रहे थे।रविवार को शाम महिला की मौत हो गयी।परिजनों द्वारा डॉक्टर के खिलाफ शिकायत पत्र दिया गया है।मामले की जांचकर डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी।परिजनों द्वारा महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

You may have missed