Agra News: अवैध अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सील कर की कार्यवाही,झोलाछापों में मचा हड़कंप

IMG_20210425_170712
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: कस्बा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क दिख रहा है। वीकेंड लॉकडाउन में झोलाछापों के अवैध अस्पतालों में मरीज पहुंच रहे हैं।पंजीकृत अस्पतालों में बैड खाली न होने पर झोलाछापों के अस्पतालों एवं क्लिनिको पर मरीजों की भीड़ भी हो रही है।

IMG 20210425 232206

इलाज के नाम पर भोले भाले गरीबों से रुपए ठगे जा रहे हैं साथ ही कोरोना गाइडलाइंस का भी पालन नहीं किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर रविवार शाम को स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बाह कस्बा के ब्लाक परिसर के सामने झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित अस्पताल मां गंगा देवी नर्सिंग होम पर नायब तहसीलदार बाह गौरव अग्रवाल, सीएचसी केंद्र बाह  अधीक्षक डॉ जितेंद्र वर्मा, नोडल प्रभारी डॉ जुबैर खान एवं थाना प्रभारी बाह विनोद पंवार ने पुलिस कर्मियों के साथ छापेमारी की।

IMG 20210425 170712 1

जहां अवैध अस्पताल में मौके पर कई मरीज भर्ती मिले। अस्पताल में ही बने ऑपरेशन थियेटर में हर्निया,रसौली, सिजेरियन डिलीवरी आदि के ऑपरेशन किए जा रहे थे।अस्पताल में ही दवाइयों का जखीरा भरा पड़ा था। मौके से अवैध अस्पताल संचालक झोलाछाप डॉक्टर नहीं मिले अस्पताल कर्मचारी इलाज करते हुए मिले टीम के अधिकारियों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह तो महीने दारी पर अस्पताल में कार्य कर रहे हैं।

IMG 20210425 232410 1

अस्पताल को चेक करते टीम के सदस्य

प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में भर्ती महिला पुरुष मरीजों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में इलाज को भर्ती कराया गया है। वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों ने बताया अस्पताल में कई प्रकार का इलाज किया जा रहा था मरीजों की आंखों में धूल झोंक कर नर्सिंग होम में ही ऑपरेशन सहित इलाज कर मौत का सौदा हो रहा था। प्रशासन की टीम द्वारा अवैध अस्पताल को सीज कर कार्रवाई की गई है।

IMG 20210425 194033 1

अस्पताल को सील करते टीम के सदस्य

वहीं अवैध अस्पताल किसके द्वारा संचालित किया जा रहा था इसकी जांच शुरू कर दी है। अवैध अस्पताल सीज होने पर अन्य झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है।

अस्पताल में झोलाछाप करते हैं गंभीर ऑपरेशन:

अस्पताल में भर्ती मरीज 25 वर्षीय राजेश ने बताया कि उसका तीन दिन पहले हार्निया का ऑपरेशन इसी अस्पताल में किया गया है जब उससे डॉक्टर के बारे में पूछा गया तो वह डॉक्टर का नाम नहीं बता सका।

IMG 20210425 233522

भर्ती मरीजों से जानकारी करते डॉ जुबैर खान और नायब तहसीलदार गौरव अग्रवाल

एक अन्य 50 वर्षीय महिला मरीज मुन्नी देवी से बात की गई तो उसने बताया कि उसका पेट का ऑपरेशन हुआ है लेकिन वह भी डॉक्टर का नाम नहीं बता सकी।अस्पताल के कर्मचारियों से जब भर्ती मरीजों की फाइल माँगी गयी तो वे कोई फाइल, डॉक्युमेंट नहीं दिखा पाए।निर्माणाधीन बिल्डिंग में ही झोलाछाप कर रहे थे ऑपरेशन।

IMG 20210425 184510

 

माँ गंगा देवी अस्पताल पर छापा मारने वाली टीम

जब स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा तो अस्पताल संचालक और अन्य झोलाछाप मौके से भाग गए।

You may have missed