Agra News: बिना मास्क मिले लोगों का बाह पुलिस ने चालान काट कर लगाया शतक

IMG-20210421-WA0019
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कस्बा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद भी लोग लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं।कस्बा में पिछले तीन दिनों में 37 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।पुलिस द्वारा लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की भी अपील निरंतर की जा रही है बाबजूद इसके कस्बा में लोगों द्वारा मास्क का उपयोग नहीं किया जा रहा है।

IMG 20210421 WA0019 1

मास्क को लेकर थाना प्रभारी बाह विनोद पवार के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाते हुए जुर्माना भी बसूला जा रहा है।बुधवार शाम थाना प्रभारी बाह विनोद पवार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने सदर बाजार और बस स्टैंड,ए टी एम के पास मास्क चैकिंग अभियान चलाया जिसमें पुलिस द्वारा 125 लोगों के कोविड चालान काटे गए और तेतालीस हजार सौ रुपये जुर्माना बसूला गया।साथ ही लगभग 25 हजार रुपए के 25 ई चालान किए गए।

IMG 20210421 WA0033

चैकिंग के दौरान थाना प्रभारी ने सभी दुकानदारों से दुकान पर मास्क लगाकर ही बैठने की अपील की और जो दुकानदार बिना मास्क मिले उनके चालान काटने के बाद उन्हें थाना प्रभारी ने मास्क दिए साथ ही उन्हें बिना मास्क न बैठने की चेतावनी भी दी।

IMG 20210421 WA0054

 

विदित हो कि कस्बा में इन दिनों संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं जिसके बाद स्थानीय पुलिस लोगों को जागरूक करने के हर सम्भव प्रयास कर रही है बाबजूद इसके लोग लापरवाही करते नजर आ रहे हैं।

You may have missed