Etawah News: जिले में आज 367 नए कोरोना मरीज के मिलने से कुल मरीज संख्या 8117 हुई, आज 103 मरीज रिकवर

PicsArt_04-17-10.22.50
Share News

मनोज कुमार राजौरिया

इटावा में कोरोना की दूसरी लहर भी घातक होने लगी है,अब तो कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम ही नही ले रहा है, दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है जिले में अधिकांश इलाके सील हो चुके है, कई जगह पहले ही कंटेन्मेंट होने के कारण सील हो हैं वहीं आज ताजा जानकारी आने तक कुल 367 नए मरीज मिलने से अभी तक कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज संख्या बढ़कर 8117 हो चुकी है। वहीं आज कुल 103 मरीज कोरोना से जंग जीत कर घर पहुँचे।

जहाँ जहाँ आज मरीज पाए गए है प्रशासन ने पहुचकर इलाके को शील किया और सदर एसडीएम सिद्धार्थ ने लोगों से अपील की वह परेशान न हो। अपने आसपास साफ सफाई रखे, प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशो का पूर्णतया पालन करे, आपकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ही क्षेत्र को सील किया गया है। इसलिए कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र में प्रवेश न करें।

वर्तमान में अब तक इटावा में कोरोना
मरीजों की कुल संख्या- 8117
इलाज से ठीक हुए मरीज- 6174
इलाज के दौरान मौत हुई- 131
एक्टिव कोरोना मरीज- 1812

You may have missed