Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News:  कोविड-19 के दौर में रमजान माह को लेकर मौलाना मो.कमालुद्दीन अशरफी ने कहा, घरों में रहकर नमाज अदा करें

जनवाद टाइम्स 15 April 2021
Etawah News: Maulana Mo.Kamaluddin Ashrafi said on the month of Ramadan during the Kovid-19 era, stay in homes and offer namaz
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: जसवंतनगर कोविड-19 के दौर में रमजान माह को लेकर मौलाना मो.कमालुद्दीन अशरफी ने कहा, घरों में रहकर नमाजे पढ़ो और रोजे रखो, कोरोना जैसी बीमारी को खत्म करने पर ही हम सभी ईद मनाएगे। कोरोना वायरस संक्रमण और नाइट कर्फ्यू को देखते हुए मस्जिदों में पाँच वक्त की नमाजे में पांच लोग पढ़ रहे है। इसी तरह रमजानो में पढ़ी जाने वाली तरावीह की विशेष नमाज भी मस्जिदों में सभी के लिए नही सिर्फ 5 नमाजी ही कोविड19 की गाइडलाइंस के मुताबिक हो रही है। यह नमाज  भी घरों में ही अदा करें, पाक महीना रमजान को सादगी से ही मनाए। उन्होंने कहा कि सादगी का मतलब यह है कि रमजान के दौरान वे कोई ऐसा काम न करें जिससे कि अहंकार या धूमधाम का अहसास हो।

वहीं कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चलते लॉकडाउन और कर्फ्यू की स्थिति बन गई है। इस खातिर नमाजी व रोजेदार रमजान के दौरान इस महामारी से मुल्क व आवाम की हिफाजत के लिए अल्लाह से खास दुआ करें। मास्क अवश्य लगाइस, कोरोना गाइडलाइंस व सोशल डिस्टेंसिग का सही तरीके से पालन करने व अपने-अपने घरों में ही इबादत करने को कहा है। मौलाना ने कहा है कि आज भारत मुल्क में कोरोना वायरस के कहर से निजात को नाइट कर्फ्यू है। हमारे मुल्क में भी गवर्नमेंट की तरफ से हुक्म है घरों से बाहर न निकलें। यह दूसरी बार का कोरोना वायरस बहुत ही ख़तरनाक वायरस है। इसका बेहतर इलाज भी यही है कि हम सब अपने घरों में रहें।

शासन प्रशासन का सहयोग करे। मौलाना ने कहा कि मुसलमान रमजान माह में कसरत से रोजे रखें व रमजान में खासकर इफ्तार के वक्त कोरोना के खतरनाक कहर से मुक्ति के लिए खास दुआएं करें ओर जो लोग हर साल मस्जिद में गरीबों के लिए इफ्तारी का आयोजन करते थे, वे इसे इस साल भी करें, लेकिन उस खाने को मस्जिद भेजने के बजाय जरूरतमंदों कुछ रकम या फिर उसके राशन को गरीबों में बांट दें. साथ ही कहा कि रोजेदार इस बात को सुनिश्चित करें कि रमजान के मुबारक महीने में कोई भी इंसान भूखा ना रहे। रमजान का मुबारक महीने में नाइट कर्फ्यू का भरपूर एहतराम करें। ऐसे में लोग तरावीह की नमाज के लिए भी मस्जिद नहीं पहुंचे। घर में ही नमाज अदा करें।

Post navigation

Previous: Etawah News: सदर एसडीएम व सीओ ने कोरोना होम आइसोलेशन बस्तियों का किया निरीक्षण
Next:  Etawah News: कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील लाउडस्पीकर के माध्यम से की गई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.