Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मुरादाबाद समेत पूरे प्रदेश में शिक्षकों, वकीलों, बैंक-निजी कर्मचारियों, व्यापारियों, चालकों को लगेगा कोरोना से बचाव का टीका

जनवाद टाइम्स 6 April 2021
मुरादाबाद समेत पूरे प्रदेश में शिक्षकों, वकीलों, बैंक-निजी कर्मचारियों, व्यापारियों, चालकों को लगेगा कोरोना से बचाव का टीका
Share News
       

भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट मुरादाबाद : अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। प्रदेश में कोरोना का प्रभाव तेजी से बढ़ने के कारण अब सरकार ने इस उम्र के सभी लोगों के कोरोना टीकाकरण का फैसला किया है। इसकी शुरुआत आठ अप्रैल से होगी। इसी क्रम में मीडिया संस्थानों के कर्मचारियों, हॉकर व दुकानदारों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसके लिये राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की उत्तर प्रदेश की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं।

मुरादाबाद समेत पूरे प्रदेश में शिक्षकों, वकीलों, बैंक-निजी कर्मचारियों, व्यापारियों, चालकों को लगेगा कोरोना से बचाव का टीका

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.दीपक वर्मा ने बताया कि कोरोना का प्रभाव फिर से बढ़ने के कारण अब सरकार ने समाज के अधिक से अधिक लोगों को कोरोना प्रतिरक्षण का टीका लगाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया इसकी शुरुआत आठ अप्रैल से मुरादाबाद समेत प्रदेश भर में 45 साल की उम्र पार कर चुके मीडिया कर्मियों व उनके संस्थानों से होने जा रही है। इसके तहत आठ व नौ अप्रैल को मीडियाकर्मियों व उनके प्रतिष्ठानों के अलावा हॉकर व दुकानदारों का फोकस टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया इसके बाद 10 अप्रैल को बैंक, इन्श्योरेंस कर्मियों का, 12,13,14 अप्रैल को स्कूल, कालेज में अध्यापकों का, 15,16 अप्रैल को बस ड्राइवर, आटो रिक्शा ड्राइवर, रेहड़ी व पटरी के दुकानदारों का, 17 व 19 अप्रैल को सरकारी कार्यालयों में अधिकारी व अधीनस्थ कर्मचारियों का, 20,21 अप्रैल को अधिवक्ता व न्यायिक कर्मचारियों का, 22 व 23 अप्रैल को प्राइवेट कार्यालयों के अधिकारी व निजी कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया इस संबंध में शासन से दिशा निर्देश मिल गये हैं। उन्होंने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि 45 वर्ष से ऊपर जितने भी लोग हैं वह निर्धारित तिथियों को अपना कोविड का टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और वैक्सीन लगने के बाद भी दो गज की दूरी, मास्क लगाये और सेनेटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें, जिससे कोविड-19 को हराया जा सके।

उन्होंने बताया कि 8 तारीख से 23 तारीख तक चलाए जाने वाले इस विशेष अभियान की सफलता हेतु जिलाअधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में एक समन्वय समिति की बैठक का आयोजन कल दिनांक 7 तारीख को किया जा रहा है जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रतिनिधि,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष,व्यापारी फोरम के अध्यक्ष सहित अन्य सभी विभागों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।जिसमे अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर विचार करेंगे।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : जहांगीरगंज मध्य क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ किस्मत आजमाएंगे सपा युवा नेता सुर्यनाथ
Next: Etawah News: किशोरी ने बरगद के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.