Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत, परिजन लगा रहे पुलिस पर आरोप
  • Breaking News

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत, परिजन लगा रहे पुलिस पर आरोप

जनवाद टाइम्स 5 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20210405_194930

संवाददाता सुशील चंद्रा
जैतपुर: थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत अमाही निवासी धर्मेंद्र उर्फ धन्ना को अवैध शराब बेचने के जुर्म में जैतपुर पुलिस द्वारा 25 मार्च को शराब तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में अचानक तबियत खराब होने पर जेल पुलिस ने परिजनों को सूचित कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने इलाज के लिए आगरा से दिल्ली महर्षि वाल्मीकि अस्पताल के लिए रेफर किया था जहाँ रविवार देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी।युवक की मौत पर परिजनों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री दिए जाने का आरोप लगाया है।साथ ही जैतपुर एस ओ योगेंद्र पाल सिंह पर युवक को जैतपुर से आगरा जेल ले जाते समय रास्ते में युवक के गुप्तांगों पर पेट्रोल डालने और एनकाउंटर करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।परिजनों द्वारा युवक के मरने से पूर्व दिए गए बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है जिसमें युवक ने पूरी बात बतायी है।

IMG 20210405 194930

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़पुरा पेट्रोल पंप के सामने कृष्णा होटल का है जहां पुलिस ने धर्मेंद्र उर्फ धन्ना पुत्र बच्ची लाल निवासी नई बस्ती अमाही जैतपुर कला को अवैध शराब बेचने उसमें मिलावट करने के जुर्म में 25 मार्च को गिरफ्तार किया था पुलिस ने धर्मेंद्र का सीएचसी में मेडिकल करवाकर उसे जिला कारागार आगरा में भेज दिया था जहां पर उसकी तबीयत खराब होने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए शिफ्ट किया गया।जहाँ जांच में रेबीज का इन्फेक्शन पाए जाने पर उसे महर्षि बाल्मीकि मेडिकल हॉस्पिटल मुखर्जी नगर नई दिल्ली के लिए भेज दिया गया जहां रविवार की रात उसकी मौत हो गई लेकिन धर्मेंद्र उर्फ धन्ना के परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत पुलिस के द्वारा टॉर्चर करने तथा उसे थर्ड डिग्री देने के कारण हुई है जिसमें उन्होंने जैतपुर एस ओ योगेंद्र पाल सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा जे मुनिराज जी को मामले की जांच के लिए पत्र भेजा है।

IMG 20210405 WA0033 1

परिजनों द्वारा पुलिस कप्तान को दी गयी तहरीर की कॉपी

सोमवार दोपहर बाद जैतपुर पहुँचे एस पी पूर्वी आगरा वेंकट अशोक ने बताया कि डॉक्टरों की जांच के बाद यह पता लगा है कि धर्मेंद्र की मौत रेबीज फ़ैलने के दौरान हुई है और परिजनों द्वारा पुलिस पर लगाये गए आरोप निराधार हैं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: मद्द निषेध व उत्पाद अधिनियम के अतर्गत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
Next: Agra News: क़्वारी में हुए दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d