Agra News: चबूतरे के विवाद और उधारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट 5 पाँच लोग हुए घायल

IMG-20210403-WA0003
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: चबूतरे के पुराने विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट इतनी बढ़ गई के लात घूसों के साथ साथ लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से भी मारपीट की गई जिसमें पाँच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बाह में भर्ती कराया।

IMG 20210403 WA0003
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव होलीपुरा फरेरी का है जहां दो पक्षों में चबूतरे के पुराने विवाद को लेकर तथा रुपये की उधारी चुकाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पत्थरों की बरसात हुई जिसमें विनोद पुत्र रामलाल, श्रीनिवास पुत्र जानकी प्रसाद, जानकी प्रसाद पुत्र हरनारायण, शैलेश पुत्र सियाराम, व विनोद की मां राम केसी देवी मारपीट में बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी बाह में भर्ती कराया गया।

IMG 20210403 WA0002

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र जो कि जन सेवा केंद्र चलाता है उसका विनोद से विवाद पुराने चबूतरे को लेकर पिछले कई दिनों से चला आ रहा है। कल जब विनोद गुड़गांव से अपने गांव फरेरी के लिए आया तो धर्मेंद्र से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गयी और बहस इतनी बढ़ गई कि नौबत लात घूँसों पर आ गई जिसमें धर्मेंद्र पक्ष के सत्यवीर सर्वेश और टुंडा ने हमला कर दिया और जमकर पत्थर बरसाए जिसमें विनोद की मां रामकैसी समेत श्रीनिवास जानकी प्रसाद व शैलेश घायल हो गए।

You may have missed