Agra News: होली पर अवैध शराब खपाने की तैयारी कर रहे शराब माफिया को बाह पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG_20210328_154439
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: थाना बाह क्षेत्र के विष्णुपुरा गावँ में बाह पुलिस द्वारा शराब माफिया को नकली शराब सहित गिरफ्तार कर लिया गया।माफिया के कब्जे से पुलिस ने 60 लीटर बनी हुई शराब और 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।पकड़ी गई शराब को थाना बाह पुलिस ने नष्ट कराया और माफिया को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

IMG 20210328 154439

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखन सिंह पुत्र चरन सिंह उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी विष्णुपुरा बाह नकली शराब बनाने का काम करता है। आज थाना बाह पुलिस को मुखबिर द्वारा विष्णुपुरा गांव में होली के त्यौहार पर नकली शराब को खपाये जाने की सूचना मिली।सूचना पर पुलिस विष्णुपुरा गांव में पहुंची जहां पुलिस ने आरोपी लखन सिंह पुत्र चरन सिंह को 60 लीटर बनी हुई शराब और 80 लीटर लहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। शराब को पुलिस ने नष्ट करा दिया जबकि आरोपी को जेल भेज दिया गया।

IMG 20210328 165336

थाना प्रभारी बाह विनोद पवार ने बताया कि पुलिस को होली के त्यौहार पर क्षेत्र में नकली शराब खपाए जाने की सूचना मिली थी सूचना के आधार पर पुलिस ने विष्णुपुरा गांव में छापा मारकर नकली शराब को उसके माफिया सहित पकड़ लिया। माफिया को जेल भेज दिया गया जबकि शराब को नष्ट करा दिया गया।

IMG 20210328 170334

नकली शराब पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी विनोद पवार उप निरीक्षक चित्र कुमार कांस्टेबल अनिरुद्ध यादव,ब्रज कुमार महिला कांस्टेबल निशू यादव, तनुजा, दीपक कुमार ईगल मोबाइल मौजूद रहे।

You may have missed