Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: दहेज हत्या के वांछित आरोपी मृतका के परिजनों को दे रही धमकी,बना रहे हैं राजीनामा का दबाब

जनवाद टाइम्स 21 March 2021
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बिजौली गांव में बीते दिनों एक महिला का शव घर में पंखे से फांसी के फंदे पर लटका मिला था।ससुरालीजन मौके से फरार हो गए थे। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतका के परिजनों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।वहीं दूसरी ओर वांछित आरोपी राजीनामा करने के लिए लगातार धमकियां दे रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव सवोरा निवासी हसन खां ने 21 नवंबर 2020 को अपनी पुत्री सुनीता की शादी बाह के बिजौली गांव निवासी शाहिद खां पुत्र भूरे खां के साथ अपनी हैसियत के हिसाब से धूमधाम से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज लोभी ससुराली जन विवाहिता को दहेज में कार लाने के लिए लगातार उत्पीड़न कर रहे थे जिस पर विवाहिता के मजदूर पिता ने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया था मगर वह नहीं माने। 26 दिन पूर्व विवाहिता सुनीता ससुराल में घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली जिससे उसकी मौत हो गई थी और मौके से ससुरालीजन फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंचे मायके के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सात ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी पति शाहिद एवं भूरे खां, शाहजहां, साजिद खां, समीना, सलीम खां, नत्थू खां के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी। मृतका के पिता का आरोप है कि 26 दिन बीत जाने के बावजूद भी उनकी बेटी के कातिलों को पुलिस ने अभी तक नहीं पकड़ा है सभी आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों द्वारा लगातार मृतका के पिता एवं अन्य परिजनों को राजीनामा के लिए फोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज भेजकर दबाब बनाया जा रहा है। राजीनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी रही है। जिससे परिवार के लोग दहशत में हैं उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत कर जल्द से जल्द फरार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है मगर बाह पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इतने दिन बीत जाने के बावजूद भी फरार आरोपियों को क्यों नहीं पकड़ा जा सका है।

Post navigation

Previous: Etawah News: पूर्व सैनिकों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न।
Next: Etawah News : जनवाद टाइम्स इटावा पत्रकार कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0020
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0021
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास
  • Etawah News: सरोज वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास 
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.