Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: बाह की उड़न परी अम्बिका वर्मा ने देहरादून में जीता गोल्ड मेडल जून माह में रशिया में हो रहे गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
  • Breaking News

Agra News: बाह की उड़न परी अम्बिका वर्मा ने देहरादून में जीता गोल्ड मेडल जून माह में रशिया में हो रहे गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

जनवाद टाइम्स 21 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20210321_195843

संवाददाता सुशील चंद्रा
कस्बा बाह के गाँव जरार निवासी व उड़न परी के नाम से चर्चित अम्बिका वर्मा ने उत्तराखण्ड के देहरादून में चल रही चौथी नेशनल स्टूडेंट दौड़ प्रतियोगिता में तीन हजार मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। प्रथम स्थान हासिल करने के बाद अम्बिका वर्मा ने रशिया में जून माह में होने वाले गेम्स  के लिए क्वालीफाई किया है ।जिससे बाह क्षेत्र और निषाद समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा के तहसील बाह के जरार गावँ निवासी राजपाल वर्मा की 12 वर्षीय पुत्री अंबिका वर्मा बाह के गुरुकुल पब्लिक स्कूल की छात्रा है।अंबिका वर्मा ने उत्तराखंड के देहरादून में ग्रेट मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल के बैनर तले महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में चल रहे चौथे नेशनल स्टूडेंट्स गेम 2021 में भाग लिया और अंडर 12 में तीन हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की अंजली रावत को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया।तीसरे स्थान पर उत्तराखण्ड की ममता रहीं।नेशनल गेम्स की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद रशिया में जून माह में होने जा रहे गेम्स के लिए अंबिका वर्मा ने क्वालीफाई कर लिया है।

IMG 20210321 195843

क्षेत्र की यह धाविका राष्ट्रीय व अंतर्राज्यीय स्तर पर ग्वालियर ,दिल्ली ,हरियाणा ,आगरा, नोएडा, लखनऊ ,राजस्थान,जयपुर, मथुरा,आदि स्थानों पर दौड़ प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा चुकी हैं और कई गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। जरार निवासी इस धाविका ने अभी हाल ही में फरवरी 2021 में मथुरा में हुए गेम्स में थाईलैंड के लिए क्वालीफाई किया था। थाईलैंड और रूस के लिऐ अम्बिका वर्मा का चयन होने पर बाह क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोधी निषाद समाज ने अम्बिका वर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष व्यक्त किया है वही इस मौके पर मीडिया से रूबरू होते समय गोल्डन गर्ल अम्बिका वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच जवान सिंह,माता पिता व गुरुजनों को दिया है।

IMG 20210321 195806

अंबिका वर्मा ने सरकार से खिलाड़ियों के लिए बाह में स्टेडियम बनाए जाने की मांग की हैं।छात्रा की सफलता पर राजा राजपूत, पूजाराम वर्मा,अमित ओझा, अजय वर्मा,ललित वर्मा, घनश्याम भारतीय,राहुल शर्मा, बबलू भारतीय , नरेंद्र भारतीय , कृष्ण मुरारी, सुखदेव वर्मा, कप्तान सिंह वर्मा, राजकुमार आदि लोगों ने बधाई दी।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक बाह पर किया गया कृषि मेले का किया गया आयोजन
Next: Bihar News: बराँटी ओपी पुलिस ने बरामद की भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d