Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: किन्नरों के दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट थाने पहुँचे दोनों पक्ष

जनवाद टाइम्स 21 March 2021
IMG_20210321_190338
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बिजौली गांव में अपने अपने क्षेत्र में हस्तक्षेप को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में जमकर वाद विवाद हो गया। दोनों तरफ के किन्नर एकत्रित हो गए और जमकर मारपीट हुई मामला थाने पहुंचा जहाँ पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जरार निवासी किन्नर ने अपने समुदाय के इटावा,ग्वालियर,आगरा आदि जगह के लोगों से बाह में नकली किन्नरों के अपने क्षेत्र में धन उगाही की बात बतायी थी जिस पर आज दोपहर को बाहर से दर्जनों किन्नर बाह आ गए।

IMG 20210321 190338

बाहर से आये किन्नर जरार की किन्नर के साथ बिजौली क्षेत्र में दूसरे किन्नर पक्ष के यहाँ पहुँचे जहाँ दोनों पक्षों में क्षेत्र विवाद और नकली किन्नर मामले को लेकर जमकर विवाद और गाली गलौज हुई।दोनों ही तरफ से किन्नर एक दूसरे पर अपने अपने क्षेत्र में गलत तरीके से लोगों से रुपए बसूल करने का आरोप लगाते रहे। वही नकली और असली किन्नर को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसे लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि कस्बा जरार निवासी किन्नर ने फिरोजाबाद ,आगरा, ग्वालियर ,इटावा से दर्जनों किन्नरों को बुला लिया था आज दोपहर दोनों पक्षों के किन्नर आमने-सामने आ गए जमकर मारपीट हुई।

IMG 20210321 190428

जिस पर किन्नर करीना और मंजू थाने पहुंच गई और पुलिस को मामले से अवगत कराया। दर्जनों की संख्या में किन्नर थाने पहुंच गए जहां जमकर किन्नरों ने हंगामा करते हुए थाने में ही मारपीट शुरू कर दी। जिस पर पुरुष एवं महिला कांस्टेबलों ने सभी किन्नरों को थाना परिसर से बाहर निकाला थानाध्यक्ष बाह विनोद कुमार ने सभी मौजूद किन्नरों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। वही जरार निवासी किन्नर ने बिजय बंजारन और संजू पर नकली किन्नर बनकर लोगों से रुपए ऐंठने के आरोप लगाए हैं।एक दूसरे पर नकली और असली किन्नर मामले और एक दूसरे के क्षेत्र में हस्तक्षेप करने के आरोप प्रत्यारोप का मामला शाम तक चलता रहा। वहीं पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।

Post navigation

Previous: Bihar News: महुआ के सभी गांवों मे खुलेगा मुहल्ला क्लिनिक: डाँ मुकेश रौशन
Next: Agra News: सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक बाह पर किया गया कृषि मेले का किया गया आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.