Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अन्तरर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया 

जनवाद टाइम्स 21 March 2021
Etawah News: 5 accused arrested with stolen motorcycles and illegal asylum while exposing inter-city vehicle thief gang
Share News
       
संवाददाता दिलीप कुमार 
इटावा: आगामी त्यौहारों एवं त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव-2021 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण संपन्न कराने तथा जनपद में अपराध एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अन्तरर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्तों को चोरी की हुयी 07 मोटरसाइकिल व अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 19/20.03.2021 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बलदेव चौराहा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग कर रहे थे इसी दौरान मुखबिर द्वारा पुलिस टीम को सूचना दी गयी कि कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिलों से नीलकंठ मंदिर से भोलन सैय्यद को जाने वाले मार्ग पर बरगद के पेड के पास खडे है जोकि संदिग्ध प्रतीत हो रहे है । मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुची तो पुलिस टीम को दो मोटरसाइकिलों पर 05 व्यक्ति आपस में बातचीत करते हुए दिखायी दिए जिन्हे पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने पर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 मोटरसाइकिल गिरफ्तार कर लिया गया था तथा उनकी तलाशी लेने पर व 01 तमंचा व 04 अवैध चाकू बरामद हुए ।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया कि हम लोग मिलकर मोटरसाइकिलो को जनपद के विभिन्न स्थानों से चुराते है तथा यह दोनो मोटरसाइकिल जिनमें से एक मोटरसाइकिल थाना कोतवाली क्षेत्र एवं थाना जसवंतनगर क्षेत्र से चोरी की गयी थी , तथा हमारे द्वारा अन्य स्थानों से चोरी की गयी 05 मोटरसाइकिल बीहड में छिपा रखी है जिन्हे पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग इन मोटरसाइकिलों की नम्बर प्लेट बदलकर ग्राहक मिलने पर सस्ते दामों पर बिक्री कर देते है ।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया कि दिनांक 18.03.2021 को हम लोगो द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र से एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की गयी थी जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 114/2021 धारा 379/411 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अंकुश पुत्र अछेलाल निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा
2. राहुल कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी नगला खगी थाना अछल्दा जनपद औरैया ।
3. सुखबीर सिंह पुत्र बाबूराम निवासी नगला बाबा थाना वैदपुरा जनपद इटावा।
4. आमिर खान पुत्र असलम खान निवासी मढैया शिवनारायण थाना कोतवाली जनपद इटावा ।
5. अयुब उर्फ बाबर पुत्र असलम खाना निवासी महतर टोला थाना कोतवाली जनपद इटाव ।
बरामदगी-
1. 01 मोटरसाइकिल बुलट
2. 01 मोटरसाइकिल पैशन प्रो
3. 01 मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना
4. 01 मोटरसाइकिल यामाहा सुजुकी
5. 01 मोटरसाइकिल यामाहा क्रैक्स
6. 01 मोटरसाइकिल बजाज पल्सर
7. 01 मोटरसाइकिल हीरो स्प्लैण्डर

Post navigation

Previous: Etawah News: निजी अस्पताल संचालक से एक लाख रुपये की रंगदारी वसूलने वाले तथाकथित पत्रकारो को किया गिरफ्तार 
Next: Etawah News: बस में छुटे यात्री के बैग को पुलिस ने बरामद करवाया 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.