Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: निजी अस्पताल संचालक से एक लाख रुपये की रंगदारी वसूलने वाले तथाकथित पत्रकारो को किया गिरफ्तार 

जनवाद टाइम्स 21 March 2021
Etawah News: So-called journalists arrested for extorting Rs 1 lakh from private hospital operator arrested
Share News
       
संवाददाता महेश कुमार 
इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में लूट/रंगदारी की घटनाओ की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा निजी अस्पताल संचालक से एक लाख रुपये की रंगदारी वसूलने वाले तथाकथित पत्रकारो को किया गया गिरफ्तार ।
दिनांक 12.03.2021 को सोशल मीडिया के जरिये जनपदीय सोशल मीडिया सेल को सिद्धी अस्पताल के संचालक से तथाकथित पत्रकारों द्वारा एक लाख रुपये रंगदारी वसूलने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उच्चाधिकारियो एवं सम्बन्धित थाने को अवगत कराया गया । दिनांक 19.03.2021 को वादी ने थाना कोतवाली पहुंचकर बताया कि दिनांक 03.03.2021 को तथाकथित पत्रकार चंचल दुबे,कु्ल्दीप दुबे एवं प्रवीण दुबे निर्माणाधीन अस्पताल आए एवं अस्पताल संचालक से अस्पताल का रजिस्शट्रेशन न होने की खबर चलाने की धमकी देकर 30,000 रुपये रंगदारी की माँग करने लगे जिसका विरोध किये जाने पर तथाकथित पत्रकारो द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा के कार्यालय में अस्पताल पर कार्यवाही हेतु एक प्रार्थना पत्र दिया गया था । तत्पश्चात तथाकथित पत्रकार चंचल दुबे ने अस्पताल संचालक से अस्पताल के विरुद्ध दिए हुए प्रार्थना पत्र को वापस लेने व मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहकर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए एक लाख रुपये की माँग की गयी ।
जिस सम्बन्ध में दिनाँक 09.03.2021 को तथाकथित पत्रकारो द्वारा निजी अस्पताल संचालक से 1,00000 रुपये की ठगी की गयी । उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में एक अन्य तथाकथित पत्रकार मनोज कठेरिया का नाम प्रकाश में आया था जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत थी । इसी क्रम में दिनांक 20.03.2021 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि मु०अ०सं० 115/2021 से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्तगण टी०टी० तिराहा स्थित आजाद ढाबा पर कही जाने की फिराक में खडे है ।पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हए मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुची । पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर घटना से सम्बन्धित तथाकथित 03 पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. मनोज कठेरिया पुत्र कुवंरपाल निवासी अड्डा गूलर गाँधी नगर थाना फ्रैण्डस कालोनी इटावा
2. कुलदीप दुबे पुत्र स्व० प्रेमनारायण निवसी करनपुरा थाना कोतवाली इटावा
3. प्रवीन दुबे पुत्र दयाशंकर दुबे निवासी चकवा बुजुर्ग थाना बसरेहर इटावा

Post navigation

Previous: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश नाराज़ परिजनों ने NH प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग को किया जाम
Next: Etawah News: अन्तरर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0020
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0021
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास
  • Etawah News: सरोज वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास 
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.