Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Ambedkarnagar News: वेलेंटाइन-डे को मातृ-पितृ दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया।
  • Breaking News

Ambedkarnagar News: वेलेंटाइन-डे को मातृ-पितृ दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया।

जनवाद टाइम्स 14 February 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210214-WA0046

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के विधानसभा आलापुर अंतर्गत नरवरपट्टी,पटखौली राजेसुल्तानपुर में वेलेंटाइन-डे को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाया गया।आपको बता दें कि कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा का आलापुर विधान सभा के मण्डल राजेसुल्तानपुर के पदुमपुर चौक पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलामंत्री मो.शाहिद अंसारी के अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मातृ पितृ पूजन किया गया!कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने कहा कि माता-पिता की सेवा ही संसार की सबसे बड़ी सेवा है और हम सबको वृद्धावस्था में अपने माता-पिता का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का श्रीगणेश किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के समाज खासतौर पर युवा पीढ़ी को आपने आदर संस्कार का पूरा पालन करने की जरूरत है।वेलेंटाइन-डे आपसी प्रेम सौहार्द का प्रतीक है। लेकिन इसके मनाने के अलग-अलग तरीके समाज को बिगाड़ रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी यही नहीं समझ पा रही कि उनके लिए क्या बेहतर है। सिर्फ टीवी चैनलों, फिल्मों को महत्व देकर अपना भविष्य दांव पर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सभी युवाओं को जरूरत है अपने भीतर के अच्छे इन्सान को जगाने की। जब हमारे भीतर छिपे अच्छे संस्कार जाग जाएंगे, तो समाज से बुरी आदतें खुद व खुद छूट जाएंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय ने कहा कि समाज में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन के लिए मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप मनाया जाना जरूरी है क्योंकि माता पिता से बड़ा कोई भी धर्म नहीं हैं।कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रतिनिधि डाॅ.संजय सिंह ने किया।इस मौके पर उपस्थित अनूसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कन्नौजिया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय,भायुजमो जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पप्पू,मण्डल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह,मण्डल अध्यक्ष भगवान पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष महेंद्र प्रताप वर्मा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्र,भायुजमो जिलामंत्री अभय सिंह मोनू जिला पंचायत पद के भावी प्रत्याशी क्षेत्र जहांगीरगंज से ,युवा नेता विवेक मिश्र,पूर्व प्रधान सुक्खू कन्नौजिया,युवा नेता श्रीकान्त कन्नौजिया,भायुजमो मण्डल अध्यक्ष विशाल सिंह,भायुजमो मण्डल मंत्री सौरभ त्रिपाठी,भायुजमो मण्डल महामंत्री जितेंद्र मोहन मिश्र,मण्डल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह,राम विनय वर्मा,प्रिंस वर्मा,महेंद्र विष्णु पाण्डेय,जिला पंचायत प्रतिनिधि मनोज जायसवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर मिश्र उर्फ गंगा मिश्र,सुधाकर,विवेक सिंह,पप्पू प्रजापति,शत्रुघन गौतम,कुलदीप पटवा,कतवारू निषाद,रामशरीक सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष अंगद उपाध्याय,मण्डल महामंत्री अमित गिरी,असलम अंसारी,सूर्यभान गुप्ता,भोलानाथ जायसवाल,सिराज अहमद(सोनू),सद्दाम हुसेन,दीपक मौर्य,मंतोष गौंड़,ताहिर सलमानी,मो.सैफ,चन्दन गौंड़,किशन,विशाल गुप्ता,राकेश वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम का आयोजन चंदन दूबे एवं सुनील तिवारी ने उत्साहवर्धन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया कि आप लोग इसी तरह से कार्य करें।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: करनेजी से दो दिन मे बेलसर पुलिस ने 90कार्टून बिदेशी शराब बरामद किया।
Next: Sambhal News: विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते कभी भी हो सकता है, बड़ा हादसा

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d