Bihar News: दुकान के दीवार काट कर पांच लाख का जेवर चोरी कर ली।

IMG-20210204-WA0019
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।लालगंज बाजार के केनरा बैक के निकट शुक्ला मार्केट मे स्थित स्यवर्णभूषण के दुकान मे पीछे की दीवार काट कर अज्ञात चोरो ने बुधवार की रात्रि मे चोरी कर लिया।घटना की जानकारी वृहस्पति वार की सुबह तब हूई जब बगल के पेटी बक्सा दुकानदार अपनी दुकान खोल कर पीछे की ओर ग्ए।जिसके बाद लोगो ने उक्त स्वर्णभूषण दुकानदार को मोबाईल पर सुचित किया।जब दुकान खोला गया तो जैसा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया उसका जेबर रखने का तिजोरी टूटा हूआ पाया गया।दुकानदार करताहां थाना क्षेत्र के गुरमिया गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी रंजीत साह ने लालगंज थाना को आवेदन देकर05लाख के करीब के स्वर्ण व चांदी के गहने की चोरी हो जाने की बात कही।इस संबंध मे प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह लालगंज थानाध्यक्ष विप्लव कुमार ने बताया कि घटना से संबंधित आवेदन प्राप्त हूई है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

You may have missed