Sambhal News: मुस्लिम युवक ने इंसानियत का फ़र्ज़ दिखाते हुए रक्त दान कर बचाई हिंदू महिला की जान

IMG-20210204-WA0011
Share News

संवाददाता भूपेंद्र सिंह

संभल: एक और जहां धर्म और जाति की राजनीति समाज में जहर घोलने का घिनौना कार्य करते है वहीं कुछ ऐसे लोग भी इसी समाज में मौजूद हैं जो बिना किसी जाति धर्म भेदभाव के दूसरों की जान बचाने के लिए अपना खून देने से भी परहेज नहीं करते ऐसे ही एक शख्स का नाम बाबू सैफी निवासी मोहल्ला डेरे सराय संभल जिन्होंने मुन्नी पत्नी गंगाराम हिंदू महिला जो की बहजोई के थाटी नामक ग्राम की निवासी है और संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती है बाबू सैफी ने अपना ए पॉजिटिव ब्लड देकर उनकी ऑपरेशन के दौरान बचाई जान मामला जब सामने आया जब एक महिला को संभल के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद ब्लड की आवश्यकता पड़ी उन्होंने ब्लड की व्यवस्था करनी शुरू कर दी बाबू सैफी ने अपना नंबर लोगों को दे रखा था उसी के जरिए बाबू सैफी से बात हुई और उन्होंने ब्लड देने की बात कही बाबू सैफी संभल के मोहल्ला डेरा सराय निवासी हैं वह तुरंत अपना सब काम छोड़कर ब्लड बैंक पहुंच गए और अपना ए पॉजिटिव ब्लड देकर महिला की जान बचाई ऐसे में मरीज के परिजनों के चेहरे पर खुशी आ गई।

You may have missed