Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: हत्या का सफल अनावरण दो अभियुक्त व चेकिंग के दौरान अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 25 January 2021
IMG_20210125_221716
Share News
       

संवादाता मनीष गुप्ता । दिनांक 19.01.2021 को ग्राम खाता में मदन पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम खाता थाना फलावदा मेरठ की रात्रि में अज्ञात अभियुक्तो द्वारा ईंट से सिर व चेहरे पर चोट पहुंचा कर हत्या कर दी गयी थी, जिसके संबध में थाना फलावदा पर मु0अ0सं0 005/2021 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है । जिसके शीघ्र अनावरण व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मेरठ द्वारा कडे निर्देंश निर्गत किये गये थें । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ व श्रीमान क्षेत्राधिकारी मवाना के कुशल निर्देशन व पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फलावदा शिववीर सिहं भदौरिया व थाना फलावदा की पुलिस टीम व एसओजी टीम के साथ मिलकर बडी लगन मेहनत व तत्परता से कार्य करते हुए साक्ष्य संकलन कर प्रकाश में आये अभियुक्तगण

1. मिन्टू पुत्र स्व0 मदन सिंह निवासी ग्राम खाता थाना फलावदा जनपद मेरठ,

2. सोनू उर्फ सोहनवीर सिंह पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम देदूपुर थाना मवाना जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर आलाकत्ल ईंट को बरामद कर मात्र 04 दिवस के अन्दर घटना का सफल अनावरण किया गया ।

IMG 20210125 221716

अभियुक्त मिन्टू मृतक का पुत्र तथा अभियुक्त सोनू उर्फ सोहनवीर मृतक के पुत्र मिन्टू का साढू है ।

पूछताछ/घटनाक्रम का विवरण

मृतक के परिजनो से घटना के संबध में जानकारी प्राप्त की गयी तो पहले पारिवारिक जनो द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी होना नहीं बताया गया व आपस में किसी भी प्रकार का वाद विवाद होना नही बताया गया ।

मृतक मदन किसी मोबाईल का प्रयोग नही करता था । उसके उपरान्त मृतक के पुत्र मिन्टू की काँल डिटेल प्राप्त की गयी, जिसमें घटना वाली रात्रि में घटना से पहले व बाद में अपने साढू अभियुक्त सोनू उर्फ सोहनवीर के साथ बार-बार वार्ता किया जाना पाया गया । जिनके अवलोकन से सन्देह उत्पन्न हुआ मृतक के परिवार में पूर्व में कोई विवाद अवश्य रहा  होगा ।

उक्त आधार पर पुनः मृतक मदन के पुत्र मिन्टू व मिन्टू के साढू सोनू उर्फ सोहनवीर से पुनः गहनता से पूछताछ की गयी तो वे ज्यादा समय तक पुलिस को गुमराह नही कर सके और अपना जुर्म इकबाल करते हुए अपने किये का पश्चाताप करके बताया कि, मृतक मदन शराब पीने का आदी था मेरठ में राज मिस्त्री का काम करता था, शाम को प्रतिदिन शराब पीकर घर में परिवार के साथ गाली गलौज व मारपीट करता था परिवार पर काफी मोटा कर्ज था परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था तथा उसके साढू सोनू उर्फ सोहनवीर सिंह को घर आने से मना करता था तथा यह भी कहता था कि जिस दिन से मिन्टू तेरी घरवाली हमारे घर आयी है।

उसी दिन से मृतक काफी कर्ज में दब गया था। इसी बात को लेकर मिन्टू व मिन्टू की पत्नी के बीच भी काफी तनाव हो गया था । दिनांक 19.01.2021 को जब मिन्टू के पिता मेरठ गये हुए थे तो मिन्टू ने अपने साढू सोनू उर्फ सोहनवीर सिंह उपरोक्त के साथ मिलकर योजना बनायी कि आज शाम को जब पिता जी मदन मेरठ से आयेंगे तो शाम को ही उन्हे गांव से बाहर रोक कर शराब पिलायेंगें और ज्यादा नशा कराकर उनका काम तमाम कर देगें, रोज रोज के लडाई झगडे से मुक्ति मिल जायेगी । योजना के तहत दिनांक 19.01.2021 की शाम को जब मृतक मदन मेरठ से खाता आ रहा था तो उसके पुत्र अभियुक्त मिन्टू ने गांव से बाहर ही उसे रोक लिया और शराब पिलाने के बहाने जंगल की ओर ले गया । अपने साढू अभियुक्त सोनू उर्फ सोहनवीर को भी ग्राम खाता तालाब के पास बुलवा लिया दोनो ने मिलकर मृतक मदन को शराब पिलायी तथा नशे की हालत में होने पर पहले उसका गला दबाया फिर दोनो ने मिलकर ईंट से चेहरे व सिर पर ताबडतोड वार कर मौत के घाट उतार दिया । दिनांक 20.01.2021 की सुबह गांव में अफवाह फैला दी कि, मदन को रात अज्ञात चोरो ने मार दिया मृतक के पारिवारिक जनो द्वारा घटनास्थल पर आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की भी मांग की गयी । अभियुक्त सोनू उर्फ सोहनवीर द्वारा भी उपरोक्त अपराध से संबधित तथ्यो का इकबाल किया गया । इस प्रकार उपरोक्त घटना का 04 दिवस के अन्दर सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त गण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त गणः
मिन्टू पुत्र स्व0 मदन सिंह निवासी ग्राम खाता थाना फलावदा जनपद मेरठ (मृतक का पुत्र) ।
सोनू उर्फ सोहनवीर सिंह पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम देदूपुर थाना मवाना जनपद मेरठ (मृतक के पुत्र अभियुक्त मिन्टू का साढू) ।
गिरफ्तारी का दिनांक –
दिनांक 24.01.2021 ।
बरामदगीः
आलाकत्ल एक अदद ईंट ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1.थानाध्यक्ष श्री शिववीर सिंह भदौरिया, थाना फलावदा
2.उ0नि0 श्री अजय कुमार शर्मा, थाना फलावदा
3.उ0नि0 श्री वरूण कुमार प्रभारी क्राईम ब्रान्च, मेरठ
4.उ0नि0 श्री ब्रहम सिंह, थाना फलावदा
5.का0 2320 अर्जुन कुमार
6.का0 392 नितिन शर्मा

चेकिंग के दौरान अभियुक्त गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था हेतु आज दिनांक 25 जनवरी 2021 को मैं प्रभारी निरीक्षक गंगानगर विजेंद्र पाल राणा पुलिस बल के साथ भावनपुर रोड सीएनजी पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में मामूर था कि चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से भावनपुर की तरफ से सीएनजी की ओर आता दिखाई दिया जिसे चेकिंग हेतु रोकने का इशारा किया जो हम पुलिस वालों को अचानक सामने देखकर हड़बड़ाया तथा अपनी मोटरसाइकिल तेजी से दाहिनी तरफ मोड़ दी ।हम पुलिस वालों द्वारा संदिग्धता के आधार पर इस व्यक्ति का पीछा करते हुए रुकने हेतु कहा गया लेकिन यह व्यक्ति नहीं रूका तथा इसकी मोटरसाइकिल हड़बड़ाहट के कारण गिर गई तथा इस व्यक्ति ने हम पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से अपने पास लिए तमंचे से फायर शुरू कर दिए ।

आत्म रक्षार्थ हम पुलिस वालों द्वारा भी फायर किए गए जिससे इस व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगने से जमीन पर गिर गया । हम पुलिस वालों ने एकदम घेर कर इस व्यक्ति को मौके पर ही समय लगभग 20:15बजे पकड़ लिया तथा इसके दाहिने हाथ से एक तमंचा 315 बोर बरामद किया पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली तो इसने अपना नाम रईसुद्दीन पुत्र सईद निवासी जाकिर कॉलोनी नूर इब्राहिम मस्जिद के पास थाना लिसाड़ी गेट बताया जिसके पास से तीन अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक खोखा कारतूस तमंचे की नाल में मिला तथा एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर बिना नंबर की बरामद हुई। अभियुक्त रईसुद्दीन थाना गंगानगर के मुकदमा अपराध संख्या 38/ 20 धारा 2 / 3 गैंगस्टर एक्ट में लगभग 10 माह से वांछित चल रहा है तथा अभियुक्त ने अपने पुराने मुकदमों में फर्जी जमानती कोर्ट में लगाए हुए हैं।

अभियुक्त रईसुद्दीन का अपराधिक इतिहास

1- मुकदमा अपराध संख्या 450/ 19 धारा 457, 380 ,411 आईपीसी थाना गंगानगर
2- मुकदमा अपराध संख्या 454/ 19 धारा 457 ,380 ,411 आईपीसी थाना गंगानगर
3- मुकदमा अपराध संख्या 455/ 19 धारा 457, 380 ,411 आईपीसी थाना गंगानगर
4- मुकदमा अपराध संख्या 458/ 19 धारा 457, 380 ,411 आईपीसी थाना गंगानगर
5- मुकदमा अपराध संख्या 462/ 19 धारा 457, 380, 411 आईपीसी थाना गंगा नगर मेरठ
6- मुकदमा अपराध संख्या 464/ 19 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना गंगा नगर मेरठ
7- मुकदमा अपराध संख्या 38/ 20 धारा 2 /3 गैंगस्टर एक्ट थाना गंगा नगर मेरठ

 

Post navigation

Previous: Vaishsli News : गरीबों का दो महीना के राशन के जगह एक महीना का राशन 
Next: Agra News : दामोदर इंटर कॉलेज होलीपुरा में मतदाता दिवस के अवसर पर चित्रकला, विचार गोष्टि एवं शपथ कार्यक्रम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.