Agra News : दामोदर इंटर कॉलेज होलीपुरा में मतदाता दिवस के अवसर पर चित्रकला, विचार गोष्टि एवं शपथ कार्यक्रम
संवाददाता रनवीर सिंह । आज दामोदर इंटर कॉलेज होलीपुरा में मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया, प्रधानाचार्य आर के शर्मा द्वारा शपथ सभी शिक्षक कर्मचारियों और छात्र, छात्राओं को दिलाई गई।

इस अवसर पर 300से अधिक छात्र उपस्थित थे।
मतदान ओर मतदाता के कर्तव्य विषय पर एक विचार गोष्टि का आयोजन किया गया जिसमें स्वतंत्र और ईमानदारी से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने पर जोर दिया गया।

श्री आनंद और श्री संतोष मौर्य की उपस्थिति में पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।