Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: 50 लाख रूपये की नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए। 07 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 24 January 2021
IMG_20210124_201343
Share News
       

संवादाता मेरठ।  शहर में थाना कंकरखेड़ा मेरठ पुलिस एव एसओजी टीम मेरठ के संयुक्त अभियान के दौरान सूचना प्राप्त हुई। कि डिफेंस एंक्लेव में एक मकान में कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन कर नकली शराब तैयार कर अलग अलग ब्रांड की बोतलों में भरकर सरकारी शराब की दुकानों पर सप्लाई करते हैं। जो देखने में बिल्कुल असली शराब लगती है। यह शराब आसपास होटलों में भी सप्लाई की जाती है ।

जिसमें जनहानि की संभावना बनी रहती है । इस सूचना पर आज दिनांक 24 जनवरी को एसओजी टीम एवं थाना कंकरखेड़ा पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान समय 02:00 बजे दिन में एक मकान में छापेमारी कर मौके से सात अभियुक्तों को नकली शराब तैयार कर पैकिंग करते हुए गिरफ्तार किया गया।

Meerut News: Revealing a fake liquor factory worth Rs 50 lakh. 07 accused arrested

जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अलग अलग ब्रांड की नकली शराब बनाने के उपकरण अलग-अलग तैयार खाली डिब्बे खाली बोतल ढक्कन क्यूआर कोड बरामद किए गए हैं। पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि इस अवैध शराब के निर्माण हेतु संजय पुत्र वीरपाल द्वारा ए० एन० ए० (एक्सट्रा नैचुरल एल्कोहल) उपलब्ध कराया जाता है तथा यूनाइटेड स्प्रिट लि० कासमपुर ककरखेडा मेरठ के गार्ड हरिओम कुमार, अंकित कुमार द्वारा फैक्ट्री में सांठगांठ करके ढक्कन ,रैपर, पैकिंग, गत्ता, व क्यूआर कोड, स्लिप उपलब्ध कराई जाती है ।

इस सामग्री के माध्यम से उस स्थान पर नकली व अपमिश्रित शराब तैयार की जाती है। तथा सेल्समैन लव कौशिक, देवेंद्र, रोहित के माध्यम से शराब की दुकानों पर एवं कुलनीत सिह के माध्यम से होटलों पर सप्लाई की जाती है।

Meerut News: Revealing a fake liquor factory worth Rs 50 lakh. 07 accused arrested

 

अभियुक्त सागर उर्फ मोगली, रोहित एवं लव कौशिक इस नकली शराब बनाने में पारंगत है। कार्यवाही के दौरान मौके से 5 लोग फरार होने में सफल रहे। उक्त बरामद की गिरफ्तारी के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास एवं इस कार्य में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है सरकारी शराब की दुकानों को संचालित करने वाले अनुज्ञापी के विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

आबकारी विभाग द्वारा इतनी भारी मात्रा में शराब निर्माण की सूचना प्राप्त न होने एवं लापरवाही के संबंध में संबंधित विभाग को दंडात्मक कार्यवाही हेतु सूचित किया जा रहा है तथा कासमपुर फैक्ट्री से भारी मात्रा मे ढक्कन, रैपर, क्यूआर कोड, पैकिग गत्ता आदि सामग्री निकाले जाने मे फैक्ट्री के अधिकारी व कर्म०गण कि सलिप्तता/भूमिका की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता

1- सागर उर्फ मोगली पुत्र रमेश सोनकर निवासी कासमपुर मo नंo 144 न्यू नंदपुरी थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ ।
2- रोहित कश्यप पुत्र सुशील निवासी निवासी मोहल्ला काहरान देव मंदिर थाना सरधना जनपद मेरठ ।
3- मोंटी उर्फ लव कोशिक पुत्र सोहनलाल निवासी 78 ए / 78-b ध्यानचंद नगर थाना ब्रह्मपुरी जनपद मेरठ ।
4- देवेंद्र पुत्र राजपाल निवासी ग्राम समाना थाना धौलाना जनपद हापुड़ ।
5- सतेंद्र उर्फ सोनू ठाकुर पुत्र बृजनंदन निवासी ग्राम कौड़ीराम थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर, हाल पता मकान नंबर 157/503 सुंदर नगर निकट डिफेंस सी पॉकेट थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ ।
6- हरि ओम पुत्र महिपाल सिंह राजपूत निवासी मुजाहिद पुर थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर ।
7- कुलनीत उर्फ मोनू उर्फ ब्रो की पुत्र सतपाल उर्फ पम्मी निवासी 109 टंकी मोहल्ला अरविंदपूरी थाना सदर बाजार जनपद मेरठ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम को उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ की तरफ से 25000/- रूपये का ईनाम देने की घोषणा की गई।

Post navigation

Previous: संभल समाचार। एम जी एम कालेज में राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
Next: Agra UP । मासूम की हत्या के जुर्म में बेगुनाहों ने काटी पाँच साल चार महीने की जेल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.