Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाले शातिर पति पत्नी गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स 16 January 2021
IMG-20210116-WA0021
Share News
       

संवादाता: मनीष गुप्ता

थाना ब्रहमपुरी जिला मेरठ पर दिनांक 06.05.2019 को ज्ञानेन्द्र गौतम पुत्र स्व0 श्री रविन्द्र चन्द गौतम नि0 613 ब्रहमपुरी जनपद मेरठ मो0 7534930234 द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि कन्स्ट्रैक्शन का कार्य करता है। तथा पी0डब्लू0डी0 मेरठ उत्तर प्रदेश का ठेकेदार है। उसके आफिस में काम करने वाले परवेज आलम ने उसको बताया कि मेरे एक रिश्तेदार जावेद आलम सी0बी0आई0 दिल्ली में एस0पी0 है। और वो आपका कोई भी काम करा सकते है। गृह मंत्रालय दिल्ली भारत सरकार में उनकी अच्छी पकड हैं और उन्हें प्रार्थी से मिलवाने के लिये प्रार्थी के आफिस ब्रहमपुरी मेरठ में लाया और जावेद आलम का प्रार्थी के आफिस पर आना जाना शुरु हो गया। जावेद आलम ने उसे अपनी पत्नी निशा से मिलवाया और बताया कि मेरी पत्नी की गृह मंत्रालय भारत सरकार मे अच्छी पहुंच हैं। मै आपको सी0एन0जी0 पम्प व गैस एजेन्सी दिला दूंगा। जिसके लिये तुम्हें 28 लाख रुपये खर्च करने होगें। जिसकी तुम्हें जमा की रसीद मिलेगी तुम्हारा काम एक महीने के अन्दर अन्दर हो जायेगा। तुम्हारा काम वी0आई0पी0 कोटे से होगा प्रार्थी ने जावेद आलम की बातों पर विश्वास करके सी0एन0जी0 फिलिंग स्टेशन व गैस एजेन्सी के लिये हामी भर दी। उक्त लोगो ने धोखा धडी कर उससे 20,25,000/- रुपये ठग लिये है।सूचना के आधार पर थाने पर मु0अ0सं0 293/19 धारा 406, 419,420, 506,भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण की तलाश आरम्भ कर दी गई।
उक्त अभियोग को अत्यधिक गम्भीरता से लेते हुये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा घटना मे संलिप्त अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश निर्गत किये गये थे। तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया था। जिनकी तलाश हेतु काफी प्रयास किये जा रहे थे परन्तु अभियुक्तगण बेहद शातिर होने के कारण गिरफ्तारी से लगातार बच रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी के पर्यवेक्षण मे कार्यवाही करते हुये थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 15 जनवरी को समय 04.30 बजे एचडीएफसी बैंक सिकन्दराबाद बुलन्दशहर से अभियुक्तगण 1- जावेद आलम उर्फ जुल्फकार अली उर्फ गुलफाम पुत्र अमीन अली।
2- निशा पत्नी जावेद आलम उर्फ जुल्फकार अली उर्फ गुलफाम नि0गण ग्राम छौलस थाना जारचा जनपद गौतमबुद्ध नगर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तो के नाम पताः-
1- जावेद आलम उर्फ जुल्फकार अली उर्फ गुलफाम पुत्र अमीन अली
2- निशा पत्नी जावेद आलम उर्फ जुल्फकार अली उर्फ गुलफाम नि0गण ग्राम छौलस थाना जारचा जनपद गौतमबुद्ध नगर
बरामदगी का विवरणः-
1- चार अदद मोबाइल ( 1- एपल कम्पनी i-phone 2- लिवा फोन 3- नोकिया 4- नोकिया )
2- एक पास बुक बैक आफ बडौदा ,
3- दो पेन कार्ड न0 ANZPN6019Q, AYAPA9140P दाखिल किये,
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1-निरीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र कुमार सक्सैना
2- है0का0 सुधीर
3- म0का0 रचना

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: थाना खरखौदा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
Next: मेरठ न्यूज: बच्चियों के साथ दरिदंगी करने के सम्बंध में अभियुक्त गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.