Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: इटावा पुलिस ने शराब के नशे में अपनी मां को गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गया गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स 26 October 2020
Etawah News: The Etawah police arrested the accused who shot his mother drunk and took quick action.
Share News
       
संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया
 
इटावा । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृृत्व में थाना इकदिल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शराब के नशे में अपनी मां को गोली मारकर हत्या करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। घटना का संक्षिप्त विवरवण देते हुए बताया कि कल दिनांक 25.10.2020 को थानाइकदिल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कथगवां में एक महिला को उसके पुत्र द्वारा गोली मारी गयी है ।
Etawah News: The Etawah police arrested the accused who shot his mother drunk and took quick action.
जिसके सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकरआवश्यक कार्यवाही की गयी तथा उक्त घटना के सम्बन्ध मे वादी रामनरायण द्वारा थाना इकदिल पर तहरीर दी गयी कि उसके पुत्र मुकेश द्वारा घर में ही अपने मित्रों के साथ शराब पी गयी थी तथा शराब पीने के बाद वह घर पर ही था तथा दशहरा होने के कारण गांव में जवारे निकाले जा रहे थे इसी दौरान उसके पुत्र मुकेश द्वारा अपने तमंचे से फायर किया गया परन्तु दो बार फायर नहीं हुआ तथा तीसरी बार तमंचे से फायर हो गया तथा गोली उनकी पत्नी मालती देवी को लग गयी तथा उपचार हेतु अस्पताल ले जाने के उपरान्त उनकी मृत्यु हो गयी। उक्त घटना के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना इकदिल पर मु0अ0सं0 379/20 धारा 304 भादवि अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।
उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे थे इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त घटना कारित करने वाला अभियुक्त कहीं भाग जाने की फिराक में इकदिल ओवर ब्रिज के पास खडा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्त की घेराबन्दी करके इकदिल ओवर ब्रिज के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया गया तथा तलाशी लेने पर तमंचा न बरामद होने पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया गया तथा घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा उक्त घटना को कारित करना स्वीकारा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.मुकेश उर्फ मोनू पुत्र रामनरायण नि0 कथगवां थाना इकदिल जनपद इटावा।

Post navigation

Previous: Etawah News: जनता की निःस्वार्थ सेवा के लिए बना है श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय
Next: Azamgarh News: आजमगढ़ चौकी इंचार्ज पर पत्रकारों संग दुर्व्यवहार का आरोप, पत्रकारों में आक्रोश, भारतीय पत्रकार संघ ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
  • बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
  • बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.