Azamgarh News: आजमगढ़ चौकी इंचार्ज पर पत्रकारों संग दुर्व्यवहार का आरोप, पत्रकारों में आक्रोश, भारतीय पत्रकार संघ ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

Azamgarh News: Azamgarh Outpost Incharge Accused of Misbehavior with Journalists, Outrage among Journalists, Indian Journalists Association submits memorandum to SP seeking action
Share News

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ : निजामाबाद थाना के फरिहा क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटना लगातार बढ़ गई थी। पीड़ित पत्रकारों का आरोप है कि समाचार संकलन करने गए क्षेत्रीय पत्रकार अरशद जमाल व नवनीत पांडेय ने फरिहा चौकी इंचार्ज रत्नेश दुबे से चोरियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने कोशिश की तो इस पर चौकी इंचार्ज आग बबूला हो गए व पत्रकारों को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट किए। पत्रकारों ने मोबाइल छीनने का भी आरोप चौकी इंचार्ज पर लगाया।

Azamgarh News: Azamgarh Outpost Incharge Accused of Misbehavior with Journalists, Outrage among Journalists, Indian Journalists Association submits memorandum to SP seeking action

भारतीय पत्रकार संघ के बैनर तले पत्रकारों ने एसपी को ज्ञापन सौप चौकी इंचार्ज के निलंबन व मुकदमा लिखे जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में शाहनवाज खान, जय हिंद यादव, भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ मिश्र, राकेश पाठक, मोहम्मद साबिर, धीरज तिवारी, अभिषेक उपाध्याय आदि लोग मौजूद थे।

Trending News