Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: जनता की निःस्वार्थ सेवा के लिए बना है श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय

जनवाद टाइम्स 26 October 2020
Etawah News: Sri Shankar Charitable Eye Hospital is made for selfless service of the public
Share News
       
संवाददाता विकास यादव 
इटावा। श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय की स्थापना सेवा धर्म के संकल्प के साथ की गई है जो हमेशा ही जनता की निस्वार्थ सेवा करता रहेगा। गरीबों के निःशुल्क उपचार के लिए हमारे अस्पताल के दरवाजे पूरी प्रतिबद्धता के साथ सदैव खुले रहेंगे। ये विचार धर्मार्थ चिकित्सालय के सातवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक एवं आजीवन सदस्यों ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किए। मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद पांडे ने कहा कि नेकी के रास्ते में बाधाएं भी आती हैं, लेकिन यदि संकल्प पवित्र है तो लक्ष्य हासिल होता है। शिक्षाविद डा0 विद्याकान्त तिवारी ने कहा कि सेवा का धर्म सबसे कठोर होता है लेकिन जो सच्चे सेवाव्रती होते हैं, वे हर तरह की कठिनाई और अपमान की बाधा को पार कर जाते हैं और यह काम राहतपुर के स्वनामधन्य सेवाधर्मी राजेन्द्र कुमार दीक्षित ने अपने सेवा संकल्प से साबित कर दिया है।
Etawah News: Sri Shankar Charitable Eye Hospital is made for selfless service of the public
चिकित्सालय के कार्यकारी निदेशक राजेन्द्र दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि बीते सात सालों में इस अस्पताल ने लाखों लोगों को नेत्र चिकित्सा सेवा से लाभान्वित किया है और हजारों लोगों को नई नेत्र ज्योति प्रदान की है। यह सब हमारे उदारमना सदस्यों के सहयोग से ही सम्भव हुआ है। उन्होने कहा कि आज हम पुनः संकल्प व्यक्त करते हैं कि जो भी गरीब मरीज होंगे हमारा अस्पताल उनके निःशुल्क उपचार के साथ-साथ उनके आपरेशन भी निशुल्क करता रहेगा। कार्यक्रम में उमाकान्त श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश उपाध्याय, हरसहाय पाठक, राजेन्द्र शर्मा, डा0 आर0के0 एस0 भदौरिया व डा0 राहुल सिंह ने भी विचार रखे। एपीएन दुबे ने सभी का स्वागत व संचालन आचार्य महेश तिवारी ने किया। अध्यक्षता कै0 उपदेश नारायण त्रिपाठी ने की। कवि गोविन्द माधव शुक्ल, हरीशंकर त्रिपाठी व रोहित चैधरी ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में बी0के0 सिंह, श्याम सुन्दर दीक्षित, विनोद त्रिपाठी, घनश्याम तिवारी, महेश चन्द्र तिवारी (अलकापुरी), मुकेश शुक्ला, आशाराम मिश्रा, ओमनारायण शुक्ल, विनोद दीक्षित, डा0 आर0के0एस0 यादव, जगदीश यादव, हरिदत्त दीक्षित, बंटी बाजपेयी, राममनोहर दीक्षित, रामकुमार दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: धूमधाम से हुई मां काली की प्राण प्रतिष्ठा
Next: Etawah News: इटावा पुलिस ने शराब के नशे में अपनी मां को गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गया गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.