Bihar News :गंडक नदी के कटाव की सूचना पर एसडीएम चांदनी कुमारी ने दिखाई तत्परता, कटावरोधी कार्य शुरू

IMG-20261008-WA0024
Share News

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

बगहा-1 प्रखंड अंतर्गत रतवल पंचायत के रोहुआ नाला के समीप गंडक नदी से हो रहे कटाव की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी ने तत्काल संज्ञान लिया। एसडीएम ने कटाव प्रभावित स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसडीएम के निर्देश के बाद आरसीडी एवं जल संसाधन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कटावरोधी कार्य तत्काल शुरू कराया गया। कटाव को नियंत्रित करने के लिए बोल्डर समेत अन्य आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से पूरे क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को समय रहते रोका जा सके।

विद्युत पोल को देखते हुए बिजली आपूर्ति बंद
कटाव के कारण रोहुआ नाला के आगे स्थित विद्युत पोल के प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए एहतियातन संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई है। कार्यपालक अभियंता, विद्युत के माध्यम से यह कार्रवाई कराई गई। साथ ही विद्युत पोल और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षात्मक एवं कटावरोधी कार्य भी कराया जा रहा है।

IMG 20261008 WA0025 scaled

एसडीएम श्रीमती चांदनी कुमारी ने कहा कि गंडक नदी के कटाव की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर लगाया। कटाव को नियंत्रित करने के लिए बोल्डर सहित जरूरी सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संभावित खतरे को देखते हुए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहकर कटावरोधी कार्य की निगरानी करने और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन की तत्परता से प्रभावित क्षेत्र में राहत और सुरक्षा कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को संभावित खतरे से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Trending News