Bihar न्यूज़ :बेतिया में पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने की अपराध गोष्ठी, दुर्गा पूजा और अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

IMG-20261008-WA0019
Share News

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

पश्चिमी चंपारण जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने को लेकर मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को पुलिस सभागार, पुलिस केंद्र बेतिया में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी चंपारण के पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम (भा.पु.से.) ने की।

अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 एवं नरकटियागंज, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, थानाध्यक्ष तथा विभिन्न पुलिस शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में अपराध की स्थिति, लंबित कांडों के निष्पादन, विधि-व्यवस्था, गश्ती व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

IMG 20261008 WA0019 scaled

दुर्गा पूजा को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था
आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जिले की विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की विशेष समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने तथा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर
एसपी ने सभी लंबित कांडों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान गुणवत्तापूर्ण और वैज्ञानिक तरीके से किया जाए तथा किसी भी मामले में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
गंभीर एवं महत्वपूर्ण मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई और प्रभावी अनुसंधान करने को भी कहा गया।

इसके अलावा वाहन जांच अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

अवैध बालू खनन और शराब तस्करी पर सख्ती
पुलिस अधीक्षक ने अवैध बालू खनन एवं उसके परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसमें संलिप्त व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ कठोर एवं नियमानुकूल कार्रवाई करने को कहा गया।

IMG 20261008 WA0020 scaled

वहीं मद्यनिषेध अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार छापेमारी करने तथा शराब तस्करी पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।
वारंट और न्यायालयीय आदेशों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
बैठक में लंबित वारंट, कुर्की-जब्ती और अन्य न्यायालयीय आदेशों के ससमय निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को ऐसे मामलों की नियमित समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसके साथ ही डायल-112 के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई तथा CCTNS से संबंधित कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन करने को कहा गया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के माध्यम से छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। महिला सुरक्षा से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
एसपी कुमार गौतम ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित मामलों के निष्पादन और आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के लिए सभी थानाध्यक्षों एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों और प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं कार्य में लापरवाही, शिथिलता या अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20261008 WA0023 scaled

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Trending News