Bihar News :राजापाकर के रामपुर रत्नाकर पंचायत में सहयोग शिविर, 105 मरीजों का हुआ निशुल्क इलाज
संवाददाता राजेन्द्र कुमार |राजापाकर, वैशाली
राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को महीने के प्रथम मंगलवार के अवसर पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया सविता कुमारी ने की। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं और आवेदन से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया।
शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजना, मनरेगा, राजस्व विभाग, पशुपालन एवं मत्स्य डेयरी विभाग, आंगनबाड़ी केंद्र, जीविका, आवास योजना और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचे और संबंधित विभागों के काउंटर पर आवेदन जमा किए।

अधिकारियों ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजा जाएगा। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा 30 दिनों के अंदर समस्याओं का निदान कर आवेदकों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। स्वास्थ्य कर्मियों ने कुल 105 मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा निशुल्क दवाओं का वितरण किया।
शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दो आवेदन, अंचल से संबंधित दो आवेदन, मनरेगा के तीन जॉब कार्ड, पशुपालन विभाग से नौ आवेदन, जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित एक आवेदन, मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित एक आवेदन, जीविका से तीन आवेदन तथा आवास योजना से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर पंचायत की मुखिया सविता देवी, गणेश पासवान, पशु चिकित्सक ऋषभ रंजन, विकास मित्र राजू कुमार, दिलीप कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, दीपक कुमार चौधरी, पूनम कुमारी, अंजनी कुमारी, पूजा देवी, चंद्रमुखी कुमारी, अनिता कुमारी, अदिती आनंद, अलका कुमारी, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पंचायत कर्मी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागों से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित आवेदन जमा करने में सहूलियत मिली।