संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
बरुआ, वैशाली।
बराटी थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी पिंकी देवी, पति वरुण कुमार ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट कर घायल करने और सोने-चांदी के आभूषण छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस को दिए आवेदन में पिंकी देवी ने बताया कि रात करीब 9 बजे उनके पति वरुण कुमार शराब के नशे में घर आए और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने मारपीट करते हुए उनके सोने और चांदी के आभूषण छीनने का प्रयास किया।
पिंकी देवी के अनुसार, जब उनकी सास उन्हें बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं तो वरुण कुमार ने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति वरुण कुमार को अपने साथ थाने ले गई।
पिंकी देवी ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।