Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, आलोक गुप्ता बने जिला अध्यक्ष

जनवाद टाइम्स इटावा 28 July 2026
IMG-20260728-WA0208
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल के निर्देशन तथा प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंछल की संस्तुति पर नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसके तहत वरिष्ठ व्यापारी नेता आलोक गुप्ता (कल्लू) को जिला अध्यक्ष, मनोज अग्रवाल को जिला प्रभारी, धर्मेंद्र जैन को जिला महामंत्री तथा रंजीत सिंह कुशवाहा को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल को प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता (कल्लू) ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाना, उनकी हरसंभव सहायता करना तथा भ्रष्टाचार एवं भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही शीघ्र ही सभी प्रकोष्ठों का विस्तार कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

जिला प्रवक्ता इक़रार अहमद ने बताया कि जिले की सभी 84 इकाइयों को भंग कर दिया गया है और जल्द ही नई कमेटियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 1 अगस्त से 14 अगस्त तक व्यापारी संपर्क एवं व्यापारी जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 16 अगस्त से 27 अगस्त तक जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली जाएगी। 1 सितंबर को जनपद स्तरीय वाहन रैली आयोजित होगी तथा 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ में इटावा से सैकड़ों व्यापारी भाग लेंगे।

नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद उपस्थित व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाएं एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर हरिओम गुप्ता, हरिशंकर पटेल, संतोष वर्मा, विकास शाक्य, लल्लू वारसी, संजय वर्मा, पंकज कुशवाह, सर्वेश चौहान, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, अर्चना कुशवाहा, वर्षा दुबे, मीरा तिवारी, अंजू यादव, बबिता कुशवाहा, रंजना सोनी, ऋषि पोरवाल, यामीन रिंकू चौधरी, मोहम्मद उवैस, मुहम्मद मुस्तकीम राईन, इंतखाब आलम सहित बड़ी संख्या में व्यापारी

 

मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0208
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, आलोक गुप्ता बने जिला अध्यक्ष

जनवाद टाइम्स इटावा 28 July 2026
IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, आलोक गुप्ता बने जिला अध्यक्ष
  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.