बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

IMG-20260727-WA0063
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह

बेतिया, पश्चिमी चंपारण।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर पश्चिम चंपारण जिला इकाई द्वारा जिला पार्टी कार्यालय में जीबी (जनरल बॉडी) बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्र मुद्दों पर चर्चा की गई तथा हाल की घटनाओं में दिवंगत हुए छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही घायल छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

 

IMG 20260727 WA0064

बैठक में पार्टी नेताओं ने परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने, मृत छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा देने, गिरफ्तार छात्रों की बिना शर्त रिहाई, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा वर्ष 2025 की शिक्षा नीति को वापस लेने की मांग उठाई।

IMG 20260727 WA0063 1 scaled

वक्ताओं ने कहा कि देशभर में छात्रों और युवाओं द्वारा चलाए गए आंदोलन ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग सुरक्षित भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर, रोजगार तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की अपेक्षा रखता है। नेताओं ने छात्र-युवा आंदोलन की सफलता को लोकतंत्र की जीत बताते हुए इसे जनभागीदारी का सकारात्मक उदाहरण बताया।

बैठक के उपरांत पार्टी कार्यालय से विजय जुलूस निकाला गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद पार्क पहुंचा। वहां स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर लोकतंत्र की मजबूती और छात्र-युवा आंदोलन की सफलता का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति, वरिष्ठ नेता अहमद अली, राज्य परिषद सदस्य केदार चौधरी, किसान नेता राधामोहन यादव, अशोक मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष बब्लू दूबे, चन्द्रिका प्रसाद, बाबूलाल चौरसिया, महिला नेत्री आरती, अली अहमद, मदन शर्मा, संजय सिंह, हरेन्द्र दूबे, साधु सिंह, चन्द्र भूषण सिंह, कृष्ण नन्दन सिंह, ध्रुव नाथ तिवारी, मोहन यादव तथा मुन्नू दूबे सहित पार्टी के अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया।

नोट: समाचार में व्यक्त मांगें और विचार संबंधित संगठन के हैं।

Trending News