Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर की दो पंचायतों में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर आयोजित, अधिकांश आवेदनों का मौके पर हुआ निस्तारण

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0007
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर (वैशाली)।

प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत राजापाकर उत्तरी पंचायत एवं राजापाकर दक्षिणी पंचायत में मंगलवार को पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

IMG 20260707 WA0008

राजापाकर उत्तरी पंचायत के पंचायत भवन परिसर में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, राजस्व विभाग, आपूर्ति विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, आरटीपीएस सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नेत्र जांच कर पात्र लोगों को चश्मे वितरित किए गए।

शिविर का निरीक्षण जिला से पहुंचे अपर समाहर्ता मैत्री सिंह ने किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 21 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 7 आवेदन लंबित हैं, जिनका समाधान अगले शिविर में किया जाएगा।

इस अवसर पर अंचलाधिकारी गौरव कुमार, बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार, मुखिया सरिता पटेल, मुकेश पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं, राजापाकर दक्षिणी पंचायत के बंघारा स्थित सामुदायिक भवन परिसर में भी सहयोग शिविर आयोजित किया गया। यहां स्वास्थ्य, पीएचईडी, राजस्व, आपूर्ति सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

राजस्व पदाधिकारी जूली कुमारी ने बताया कि शिविर में 21 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 18 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 3 आवेदन लंबित हैं, जिनका समाधान अगले शिविर में किया जाएगा।

शिविर में मुखिया प्रमिला देवी, थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा, जयपत प्रसाद सिंह, राजीव कुमार, रंजीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला पदाधिकारी के शिविर में आने की संभावना थी, लेकिन उनका कार्यक्रम दयालपुर पंचायत में होने तथा समय समाप्ति एवं वर्षा के कारण वे इस शिविर में नहीं पहुंच सके।

Post navigation

Previous: लखनऊ न्यूज: यूपी को देश का अग्रणी कौशलयुक्त राज्य बनाने में जुटी योगी सरकार, युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण पर जोर
Next: Bihar News: राजापाकर सीएचसी का विधायक महेंद्र राम ने किया औचक निरीक्षण, जीएनएम छात्राओं ने प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0017
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी का विधायक महेंद्र राम ने किया औचक निरीक्षण, जीएनएम छात्राओं ने प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी का विधायक महेंद्र राम ने किया औचक निरीक्षण, जीएनएम छात्राओं ने प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप
  • Bihar News: राजापाकर की दो पंचायतों में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर आयोजित, अधिकांश आवेदनों का मौके पर हुआ निस्तारण
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.