Bihar News: बेतिया में मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण आयोजन पर जोर

IMG-20260624-WA0010
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिम चंपारण।

आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने की।

IMG 20260624 WA0011

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा) सुजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर विकास कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Trending News