संवाददाता पंकज कुमार
अम्बेडकर नगर : जिले के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत सिघलपट्टी बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में उपभोक्ताओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक जो ग्रामीणों के लिए सहारा होना चाहिए वहीं अब अपमान और परेशानी का केंद्र बनता जा रहा है। शाखा प्रबंधक का आक्रामक तेवर आलतू फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं उपभोक्ताओं का आरोप है कि शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह का रवैया पूरी तरह असंवेदनशील और अपमानजनक है। शाखा प्रबंधक द्वारा उपभोक्ताओं का ग्रामीण बैंक में उपभोक्ता अपने बैंक खाते में डीबीटी जोड़ने आधार लिंक कराने और केवाईसी अपडेट कराने जैसे जरूरी कार्यों के लिए जब उपभोक्ता बैंक पहुंचते हैं तो उन्हें सीधे-सीधे यह कहकर भगा दिया जाता है हम आलतू-फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं।इससे साफ है कि जिम्मेदारी निभाने के बजाय अधिकारियों का रवैया टालमटोल और तानाशाही भरा है।खाते की जानकारी मांगने पर भी फटकार स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि उपभोक्ता अपने ही खाते की जानकारी मांगने में भी डर महसूस कर रहे हैं। आरोप है कि शाखा प्रबंधक सवाल पूछने पर लोगों को डांटकर बाहर निकाल देते हैं और कोई सुनवाई नहीं करते। बैंक में न व्यवस्था है न जवाबदेही सिर्फ मनमानी हावी है।सरकारी योजनाओं पर पड़ रहा असर डीबीटी और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे खाते में पहुंचाने की सरकारी मंशा यहां धरी की धरी रह गई है। आधार लिंक और केवाईसी जैसे जरूरी काम ठप पड़े हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।जनता में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कर दोषी शाखा प्रबंधक पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और कब तक आम जनता यूं ही अपमान सहती रहेगी।