Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
FB_IMG_1777000625953
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा/जसवंतनगर : क्षेत्र में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनों महिलाओं ने गुरुवार को विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारी महिलाएं जसवंतनगर स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली के बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

महिलाओं का कहना है कि कई बार बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति काट दी जाती है, जबकि विभाग पहले से ही उपभोक्ताओं से अग्रिम भुगतान ले रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर की व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित है और इससे समस्याएं और बढ़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगी।

महिलाओं ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारी आनंद पाल सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं पूरे उत्तर प्रदेश में सामने आ रही हैं और विभाग इन समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है।

Post navigation

Previous: इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
Next: Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.