Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार 

इटावा: जसवंतनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग की अप लाइन पर खंभा संख्या 1166/17 और 1665/15 के बीच की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला वर्मा जीत निवासी रामसेवक (65) पुत्र स्वर्गीय छोटे लाल सुबह करीब 9 बजे घर से भूसे का पता करने के लिए निकले थे। इसी दौरान भीगनीपुर नहर के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय तेज रफ्तार 20801 मगध एक्सप्रेस अचानक आ गई और वह उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ड्यूटी पर तैनात ट्रैकमैन द्वारा रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की जेब में मिली डायरी में लिखे पते के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।

ग्रामीणों के अनुसार, रामसेवक एक साधारण किसान थे और रोजमर्रा के काम से घर से निकले थे, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

सूचना पर थाना जसवंतनगर से उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी और आरपीएफ कांस्टेबल कालूराम मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Post navigation

Previous: इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
Next: Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260723-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0027
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0026
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दो थाना क्षेत्रों की घटनाओं से सनसनी

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0023
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: west-champaran-tb-mukt-bharat-abhiyan-poshan-potli-distribution-bettiah

जनवाद टाइम्स 23 July 2026

Latest News

  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दो थाना क्षेत्रों की घटनाओं से सनसनी
  • Bihar News: west-champaran-tb-mukt-bharat-abhiyan-poshan-potli-distribution-bettiah
  • Bihar News: प्रस्तावित बिहार उच्च शिक्षा अधिनियम-2026 का ब्रज मोहन दास महाविद्यालय शिक्षक संघ ने किया विरोध
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.