Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत ईदगाह चौराहे के पास स्थित एक कार गैराज में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि गैराज में खड़ी पांच गाड़ियां देखते ही देखते पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

IMG 20260421 WA00002

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया।

इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

आग बुझाने के दौरान ईदगाह चौराहे के आसपास का यातायात भी करीब आधे घंटे तक प्रभावित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाना सिविल लाइन पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस और फायर विभाग की टीम द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Post navigation

Previous: Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
Next: Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

 

राशिफल

News Archive

Screenshot_2026-05-13-22-00-40-186-edit_com.whatsapp
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News:आगरा की नव्या भारद्वाज बनीं नूर-ए-ताज सीजन-9 की विनर, अनुपमा फेम शिवानी चक्रवर्ती ने पहनाया ताज

जनवाद टाइम्स 13 May 2026
bd45320e-507c-4a60-b0cb-06c9598f49af
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का निधन, सैफई परिवार में पसरा मातम

जनवाद टाइम्स इटावा 13 May 2026
Picsart_26-05-13_06-19-56-150
  • Etawah

Etawah News: वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश और पुलिस में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

जनवाद टाइम्स इटावा 13 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-11 at 6.56.07 PM
  • Bihar

Bihar News :सरकार से वार्ता सफल होने के बाद राजस्व कर्मचारी हड़ताल से लौटे, प्रखंडों में फिर शुरू हुआ कामकाज

जनवाद टाइम्स इटावा 12 May 2026

Latest News

  • Agra News:आगरा की नव्या भारद्वाज बनीं नूर-ए-ताज सीजन-9 की विनर, अनुपमा फेम शिवानी चक्रवर्ती ने पहनाया ताज
  • मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का निधन, सैफई परिवार में पसरा मातम
  • Etawah News: वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश और पुलिस में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल
  • Bihar News :सरकार से वार्ता सफल होने के बाद राजस्व कर्मचारी हड़ताल से लौटे, प्रखंडों में फिर शुरू हुआ कामकाज
  • Bihar News : जनसुनवाई में 60 मामलों की सुनवाई, ‘सहयोग शिविर’ को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.