Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

Etawah News : बाबा साहब की 135वीं जयंती पर पांच दिवसीय बौद्ध एवं भीम गाथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.54.28 PM
Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर जनपद इटावा के ग्राम मसूद में पांच दिवसीय बौद्ध एवं भीम गाथा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संजय गौतम (मास्टर जी) द्वारा किया गया, जिसमें बलबीर सिंह जाटव (प्रदेश सचिव, आजाद समाज पार्टी कांशीराम) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 04 16 at 8.54.31 PM

कार्यक्रम का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि बलबीर सिंह जाटव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में गौतम बुद्ध के विचारों को याद करते हुए कहा कि बुद्ध ने विश्व को शांति, करुणा, समता और वैज्ञानिक सोच का मार्ग दिखाया। उनका धम्म अंधविश्वास और पाखंड के विरुद्ध एक जागरूक क्रांति है, जो मनुष्य को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने बुद्ध के विचारों को अपनाकर समाज के वंचित वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। भारतीय संविधान के माध्यम से उन्होंने सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान किया, जो लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

अपने भाषण में उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष की नीति को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि समाज को पाखंडवाद से दूर रहकर वैज्ञानिक सोच और जागरूकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वोट हमारा सबसे बड़ा अधिकार है, जिसके माध्यम से हम अपनी आवाज को मजबूत बना सकते हैं और अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अनुशासन बनाए रखने, आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने तथा बौद्ध एवं भीम गाथा कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर शिवम कठेरिया, चट्टान सिंह जाटव, धर्मवीर दिवाकर, हरिश्चंद्र गौतम, गौरव, राजकुमार, सर्वेश जाटव, संजय कठेरिया, महेश जाटव एवं सुधीर गौतम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Post navigation

Previous: Etawah News: जैनपुर नागर में नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
Next: इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.