Etawah News: जैनपुर नागर में नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
संवाददाता मनोज कुमार
जसवंतनगर: क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 11 बजे थाना जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम जैनपुर नागर में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मृतका के परिजनों द्वारा यूपी-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित पुत्र बहादुर सिंह निवासी कटेखेड़ा, थाना जसवंतनगर ने सूचना दी कि उसकी भतीजी कीर्ति (उम्र लगभग 22 वर्ष) पत्नी लवि जाटव, निवासी ग्राम जैनपुर नागर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह भी पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि मृतका की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस द्वारा तत्काल उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत को भी घटना की जानकारी दी गई।
पुलिस ने शव को महिला आरक्षी की सहायता से सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल इटावा की मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।