Etawah News : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली बाइक रैली, युवाओं का जोश चरम पर

WhatsApp Image 2026-04-15 at 9.07.52 PM
Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा। जनपद के वैदपुरा थाना क्षेत्र के रजमऊ ग्राम में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य बाइक रैली और कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में “जय भीम” के नारों की गूंज सुनाई दी और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026 04 15 at 9.03.43 PM

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एम. पी. सिंह (कानपुर जोन कोऑर्डिनेटर, बहुजन समाज पार्टी) उपस्थित रहे। उनके साथ जनक सिंह कुशवाह, प्रेम सिंह अंबेडकर, लालाराम दोहरे, अजय राजपूत एवं धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. एम. पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया और सभी को शिक्षित बनने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में जागरूकता फैलाएं।

WhatsApp Image 2026 04 15 at 10.45.15 PM

अन्य वक्ताओं ने भी संविधान में दिए गए अधिकारों की जानकारी देते हुए सामाजिक समानता, भाईचारा और एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान सरमन लाल ने की। वहीं भीम एकता टीम के संदीप कुमार, सुरजीत सिंह बंटी, विशम्भर सिंह, पन्नालाल, ब्रह्म प्रकाश, अरविंद कुमार राजोरिया, अरविंद गौतम, शांति स्वरूप, सुभाष चंद्र, ओम प्रकाश, अंकुश, दीपक, दिनेश कुमार (डोम्पा), अमन, विक्की, गोलू, प्रवल प्रताप सिंह, अनिल कुमार, उमेश चंद्र एवं आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार (प्राचार्य, शिवपाल सिंह महाविद्यालय जसवंतनगर) द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2026 04 15 at 10.46.59 PM

इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में युवाओं और ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह आयोजन सामाजिक एकता और जागरूकता का प्रतीक बन गया।

Trending News