Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

इटावा: सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 14 April 2026
Picsart_26-04-14_15-01-00-817
Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह 

इटावा : चौबिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार बैंक मैनेजर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नगला बरी के पास हुई, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

IMG 20260414 WA0136 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवनीश कुमार उर्फ लुल्ली (38 वर्ष), पुत्र हरिश्चंद्र शाक्य, निवासी ऊनवा संतोषपुर थाना चौबिया, अपने रिश्तेदारों के यहां चम्पानेर से लौटकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले नगला बरी के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही चौबिया थाना प्रभारी महेंद्र सिंह एवं 108 एंबुलेंस कर्मी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सैफई पीजीआई अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता हरिश्चंद्र ने बताया कि अवनीश कुमार उनका इकलौता पुत्र था और बरेली के सहकारी बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। उनके परिवार में पत्नी नीतू देवी, 11 वर्षीय पुत्र अनादी और 9 वर्षीय पुत्री अनन्या हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

चौबिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Post navigation

Previous: Agra News : डॉ. भीमराव आंबेडकर: मानव गरिमा और सामाजिक न्याय की क्रांति के महानायक
Next: Etawah News: आम्बेडकर जयंती पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पार्कों का किया गया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.