चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने विधानसभा में उठाया आदर्श विद्यालयों का मुद्दा, वर्षों से बंद भवनों पर सरकार से जवाब मांगा

चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने विधानसभा में उठाया आदर्श विद्यालयों का मुद्दा, वर्षों से बंद भवनों पर सरकार से जवाब मांगा
Share News

Bihar News। बेतिया ।पश्चिम चंपारण

बिहार विधानसभा के शून्यकाल के दौरान चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण शैक्षणिक मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने सदन में चनपटिया एवं मझौलिया प्रखंड में करोड़ों रुपये की लागत से बने आदर्श विद्यालय भवनों के वर्षों से अनुपयोगी पड़े रहने का मामला उठाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।

चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने विधानसभा में उठाया आदर्श विद्यालयों का मुद्दा, वर्षों से बंद भवनों पर सरकार से जवाब मांगा

विधायक ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन विद्यालय भवनों का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब तक उनका संचालन शुरू नहीं होने से छात्र-छात्राएं लाभ से वंचित हैं।

भवन तैयार, लेकिन संचालन ठप

सदन को संबोधित करते हुए विधायक अभिषेक रंजन ने बताया कि भवन निर्माण पूरा होने के बावजूद न तो शिक्षकों की नियुक्ति की गई है और न ही आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके कारण सरकारी धन व्यर्थ जा रहा है तथा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

उन्होंने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर विद्यालयों का संचालन शुरू कराने की मांग की।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की मांग

शून्यकाल के माध्यम से उठाए गए इस जनहित मुद्दे पर विधायक ने संबंधित विभाग से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की, ताकि आदर्श विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो सके और क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

विधायक ने कहा कि शिक्षा से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर वे विधानसभा से लेकर जनता के बीच लगातार आवाज उठाते रहेंगे।

Trending News