मेरठ न्यूज: सोतीगंज में कबाडियो के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान।

IMG-20210819-WA0048
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार आज प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर अभियान चलाया। अभियान को सफल बनाते हुए सोतीगंज में कबाड़ीओ के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत 02 अगस्त को दबिश के दौरान 12 मोटरसाइकिल के इंजन बरामद हुए थे जिसमें जुनेद आदि पांच अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 208/21 धारा 420 414 आईपीसी पंजीकृत किया गया था। जिसमें बाद में विवेचना के दौरान धारा 413 तथा 34 आईपीसी की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त साजिद उर्फ नेपाली को 08 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था उसी क्रम में दबिश के दौरान आज 19 अगस्त को अभियुक्त रिजवान उर्फ घोंचू पुत्र शहीद निवासी तेजाब खाना सोतीगंज को समय 01:30 बजे अभियुक्त रिजवान के घर से गिरफ्तार किया गया जिसे 14 दिन की रिमांड पर जिला कारागार भेजा गया।

Trending News