Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: वांछित व ईनामिया अपराधी शाहिद उर्फ छाती फटा गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स इटावा 18 August 2021
IMG-20210818-WA0062
Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में 26 जुलाई को थाना भावनपुर के ग्राम हसनपुर मे तेल व्यापारी अमित अग्रवाल जो कैश एकत्र कर वापस लौट रहा था कि हसनपुर चौकी के अंतर्गत भारत किराना स्टोर के सामने से चार अज्ञात बदमाशो द्वारा अस्लाह दिखाकर 14 लाख 90 हजार रुपये लूट लिये थे जिसके सम्बंध मे थाना भावनपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 278/2021 धारा 392 पंजीकृत कराया गया था घटना का सफल अनावरण 12 अगस्त को एसओजी मेरठ द्वारा करते हुए घटना मे फरार बदमाशो पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा पुरूस्कार घोषित कर दिया गया था जिसमें आज 18 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर एसओजी मेरठ व थाना भावनपुर पुलिस द्वारा घटना मे वांछित ईनामिया अपराधी शाहिद उर्फ छाती फटा पुत्र युसुफ खान निवासी कस्बा व थाना बाबरी जनपद शामली हाल निवासी किराये का मकान गोटे शाह वाली गली नई मण्डी थाना कोतवाली सहारनपुर को अब्दुल्लापुर हुसैनी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया तथा लूटी हुई धनराशी मे से 150000 रुपये बरामद किये गये। पूछताछ का विवरण गिरफ्तार वांछित ईनामिया अपराधी शाहिद उर्फ छाती फटा पुत्र युसुफ खान निवासी कस्बा व थाना बाबरी जनपद शामली हाल निवासी किराये का मकान गोटे शाह वाली गली नई मण्डी थाना कोतवाली सहारनपुर ने पूछताछ पर बताया कि 27 अप्रैल को मौहल्ला उदयनगर थाना बिलारी मुरादाबाद मे कुलदीप सिंह (रजिस्ट्रार) के यहाँ मीटर चैक करने के बहाने घर मे घुस कर बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। 24 जून को कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार मे आयशर ट्रैक्टर एजेन्सी के मालिक से कैश लूटने के ईरादे से कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से एक अपाचे मोटर साईकिल चुराकर घटना को अंजाम देना था परन्तु घटना से पहले मेरे साथियो द्वारा उक्त अपाचे मोटर साइकिल से एक महिला से कुण्डल लूट लिये गये जिस पर थाना पुलिस द्वारा हमारी घेराबंदी की गई तो घेरा बंदी देख कर मेरे व मेरे 06 साथियो द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर वहाँ से भागने मे सफल हो गये थे। 26 जुलाई को तेल व्यापारी अमित अग्रवाल से अस्लाह दिखाकर 14 लाख 90 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम देने के लिये मेरे साथी परवेज सैफी पुत्र सईद सैफी निवासी मकान नंबर 5413, साठ फुटा रोड मक्की नगर तालाब के पास दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर द्वारा समय करीब 6 बजे थाना जाफराबाद दिल्ली से एक स्पैलेण्डर मोटर साईकिल नंबर UP14DQ8923 घटना को कारित करने के लिये चोरी की गई तथा घटना के उपरान्त हमारे द्वारा मोटरसाईकिल को थाना लिसाडी गेट क्षेत्रान्तर्गत लावारिस हालत मे छोड दी थी। घटना को अंजाम देने के लिये करीब दो माह पहले से ही तेल व्यापारी की रैकी मेरे व सरताज उर्फ पहाडी द्वारा कर पूरी जानकारी जुटा ली गई थी तथा घटना से एक दिन पहले भी सरताज उर्फ पहाडी व मेरे द्वारा घटना का रुट रिहर्सल कराया गया था तथा मेरे व मेरे साथियो शाह फैसल उर्फ छोटे पुत्र आकिल निवासी 33 दक्षिणी खादरवाला थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर हाल निवासी 60 फुटा समर गार्डन थाना लिसाडी गेट मेरठ, शहजाद पुत्र युसुफ निवासी ग्राम सरवट मुजफ्फरनगर हाल पता गोटे शाह वाली गली नई मण्डी थाना कोतवाली सहारनपुर, परवेज सैफी पुत्र सईद सैफी निवासी मकान नंबर 5413, साठ फुटा रोड मक्की नगर तालाब के पास दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर, शोएब उर्फ बुलट पुत्र नामालूम निवासी लिसाडी गेट मेरठ द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था जिसमे मेरे हिस्से मे 2लाख 90 हजार रुपये आये थे। बरामदगी का विवरण 150000 रुपये, एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस 315 बोर।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News : चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रोग्राम मे बड़ चड़ कर लिया भाग
Next: Ambedkar Nagar News: अमर शहीद निर्मल कुमार के शहादत दिवस पर नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजन सम्मनपुर 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.