मेरठ न्यूज: पोस्को एक्ट से संबंधित आरोपी गिरफ्तार।

IMG-20210819-WA0046
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

जनपद मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ग्रामीण के आदेशानुसार क्षेत्र में पोस्को एक्ट से संबंधित आरोपी व अन्य घटनाओं से संबंधित आरोपियों की धरपकड हेतु सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना हस्तिनापुर के कुशल मार्गदर्शन में थाना पुलिस द्वारा सूरज पुत्र राम रिशिपाल निवासी ग्राम खेकड़ा थाना खेकड़ा जनपद बागपत हाल निवासी मोहल्ला अनाज मंडी कस्बा व थाना हस्तिनापुर मेरठ को मुकदमा अपराध संख्या 152/2021 धारा 376 एबी आईपीसी व 5एम/6 पोस्को एक्ट में आज सुबह इंस्पेक्टर भरत लाल शाह द्वारा गिरफ्तार किया गया। थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में चोरी करने वालो अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु जगह जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। और ऐसे असामाजिक तत्व जो किसी भी और घटना को अंजाम ना सके। ऐसे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ताकि हस्तिनापुर जैसी पावन नगरी में कोई भी व्यक्ति घटना को अंजाम दे कर। यहां की शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था को चुनौती ना दे सके। और क्षेत्र की जनता को कोई परेशानी ना हो। और वह आराम से रह सके।

Trending News