मेरठ न्यूज: थाना सिविल लाइन द्वारा चलाया चेकिंग अभियान।

IMG-20210629-WA0064
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

सरकार के आदेशानुसार प्रशासन सख्ती दिखाते हुए। विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण और सभी क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार अनलॉक होने के दौरान भी अनुपालन करने वालो के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। सूरज कुंड चौराहे पर वाहनों की चेकिंग अभियान जारी है। थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक व उनकी पुलिस टीम ने जगह जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान शुरू किया । थाना सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि जो व्यक्ति बिना मास्क पहने दिखाई देता है। उनका चालान काटा गया। और दुबारा ऐसी गलती दोहराने पर उसके खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने सख्ती के साथ कहा कि जो व्यक्ति मास्क लगा कर नही निकलेगा उसके खिलाफ सख्ती दिखाते हुए विशेष कानून करवाई की जायेगी। किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा। जिसमे जनता को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि आप घर से निकलते समय मास्क जरूर पहने। व दो से ज्यादा लोग एक साथ ना खड़े हो। और हाथो को बार बार साबुन से साफ करें। और आपस में दूरी बनाए रखे।

Trending News