मेरठ न्यूज: थाना मुण्ड़ाली पुलिस द्वारा भैंस चोरी की घटना का खुलासा, दो भैस बरामद।

IMG-20210915-WA0042
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , क्षेत्राधिकारी किठौर के दिशा निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत ग्राम बढला कैथवाडा के जंगल में बनी भैंसो की डेरी से हुई 12 भैंस चोरी का खुलासा करते हुए। मुखबिर की सूचना पर थाना मुण्डाली पुलिस द्वारा जंगल ग्राम अलमपुर मार्ग के कट (तिराहा से) दो भैसो को ले जा रहे शातिर चोर फजरु उर्फ फजरुददीन पुत्र शबीर निवासी सिखेडा थाना पिलखुआ जिला हापुड, को मय दो भैंसो के साथ गिरफ्तार किया है । फजरू का साथी खालिद पुत्र फजरु उर्फ फजरुददीन निवासी सिखेडा थाना पिलखुआ हापुड अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं । थाना मुण्ड़ाली पर अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता फजरु उर्फ फजरुददीन पुत्र शबीर निवासी सिखेडा थाना पिलखुआ जिला हापुड। बरामदगी का विवरण दो भैंसे, एक चाकू।

Trending News