मेरठ न्यूज: अवैध शस्त्र सहित अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG-20210209-WA0045
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट के आदेशानसार अवैध रूप से शस्त्र रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष सदर बाजार के कुशल मार्गदर्शन में थाना पुलिस द्वारा 09 फरवरी को चैकिंग के दौरान अभियुक्त इमरान पुत्र नफीस अहमद निवासी पुरवा फैयाज अली भुट्टो वाली गली थाना दिल्ली गेट मेरठ को एक तमंचा दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध थाना सदर बाजार पर मुकदमा अपराध संख्या 19/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। थाना सदर बाजार पर अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में अपराधियों के विरूद्ध व गैर कानूनी तरीके से धंधा करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाना शुरू कर दिया है।

You may have missed